
AIIMS में टीनेजर की मौत के पीछे फास्टफूड? 'बाहर के खाने' से क्यों मना करते हैं डॉक्टर, जानिए
AajTak
लगातार जंक फूड खाने से गट माइक्रोबायोम बिगड़ता है, आंतों की परत कमजोर होती है और सूजन बढ़ती है. लंबे समय में इससे लीकिंग गट, पाचन में रुकावट, पोषक तत्वों का अवशोषण कम होना और गंभीर मामलों में जानलेवा जटिलताएं भी हो सकती हैं.
उत्तर प्रदेश के अमरोहा की 16 साल की कक्षा 11 की छात्रा अहाना की मौत ने फास्ट फूड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स (UPFs) के खतरों को एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे में ला दिया है. परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी को चाऊमीन, मैगी, पिज्जा और बर्गर जैसे फास्ट फूड खाने की आदत थी. हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया, जहां सर्जरी के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी.
डॉक्टरों ने बताया कि अहाना की आंतें आपस में चिपक गई थीं, उनमें छेद हो गए थे और पाचन तंत्र लगभग काम करना बंद कर चुका था. ये मामला दुर्लभ जरूर है, लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि ये अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स के बढ़ते सेवन से जुड़ी गंभीर चेतावनी है, खासकर बच्चों और किशोरों के लिए.
इसी खतरे की ओर इशारा हाल ही में द लैंसेट जर्नल में प्रकाशित एक अहम सीरीज भी करती है. नवंबर में आई इस स्टडी में 100 से ज्यादा शोधों की समीक्षा के बाद विशेषज्ञों ने कहा है कि दुनिया भर में UPFs का सेवन तेजी से बढ़ रहा है और ये पारंपरिक, घर के ताजे खाने को पीछे धकेल रहे हैं. पैकेज्ड स्नैक्स, इंस्टेंट नूडल्स, शुगर-ड्रिंक्स और प्रोसेस्ड मीट जैसे फूड्स में बड़ी मात्रा में केमिकल एडिटिव्स, फ्लेवर, कलर और स्वीटनर होते हैं, जो इन्हें स्वादिष्ट तो बनाते हैं लेकिन पोषण के लिहाज से खोखला छोड़ देते हैं.
क्या कहते हैं डॉक्टर
सर गंगाराम अस्पताल, दिल्ली के सीनियर गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. आशीष कुमार कहते हैं कि अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स का सबसे बड़ा असर आंतों पर पड़ता है. वो कहते हैं, 'लगातार जंक फूड खाने से गट माइक्रोबायोम बिगड़ता है, आंतों की परत कमजोर होती है और सूजन बढ़ती है. लंबे समय में इससे लीकिंग गट, पाचन में रुकावट, पोषक तत्वों का अवशोषण कम होना और गंभीर मामलों में जानलेवा जटिलताएं भी हो सकती हैं.'
वहीं, लैंसेट सीरीज के मुताबिक ज्यादा UPF सेवन मोटापा, टाइप-2 डायबिटीज, हृदय रोग, कुछ कैंसर, डिप्रेशन और समय से पहले मौत के खतरे को बढ़ाता है. खास चिंता की बात ये है कि बच्चे और युवा इसकी चपेट में तेजी से आ रहे हैं, क्योंकि ये फूड्स सस्ते, आसानी से उपलब्ध और आक्रामक तरीके से प्रचारित किए जाते हैं.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







