
छत्तीसगढ़, केरल, MP और अंडमान में SIR का ड्राफ्ट जारी, करीब 93 लाख वोटर्स के नाम लिस्ट से हटे
AajTak
मध्य प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़ और केरल में निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी कर दिया है. पुनरीक्षण के दौरान MP में 42.74 लाख, छत्तीसगढ़ में 27.34 लाख और केरल में 24 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं. दावे-आपत्तियों के लिए 22 जनवरी तक का समय दिया गया है.
देश के चार राज्यों- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और केरल में निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए गए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के बाद मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन कर दिया गया है. इस पुनरीक्षण का मुख्य उद्देश्य फर्जीवाड़े को रोकना और मृत, शिफ्टेड या डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाकर सूची को शुद्ध बनाना था.
इस प्रक्रिया में चार राज्यों से लाखों मतदाताओं के नाम सूची से बाहर हो गए हैं. मध्य प्रदेश में इस अभियान के तहत कुल 42,74,160 मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं. राज्य में अब कुल मतदाताओं की संख्या में बड़े बदलाव आए हैं.
विशेष रूप से राजधानी भोपाल में पुनरीक्षण के बाद 4.38 लाख नाम कटे हैं. भोपाल की गोविंदपुरा और नरेला विधानसभा क्षेत्रों में सबसे बड़ी कटौती देखी गई है. राज्य में कुल 42 लाख 74 हजार 160 वोटर्स के नाम मतदाता सूची से कट गए हैं.
मध्य प्रदेश में शिफ्टेड और अब्सेंट मतदाताओं की संख्या 31.51 लाख, यानी 5.49% है. इसके अलावा एक से अधिक जगह इनरोल्ड मतदाताओं की संख्या 2.77 लाख है जो 0.48% फीसदी. दावे आपत्ति की प्रक्रिया 22 जनवरी 2026 तक चलेगी और 21 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी.
यह भी पढ़ें: एसआईआर, बीएलओ और 2003 की वोटर लिस्ट
छत्तीसगढ़: 2003 के बाद सबसे बड़ा पुनरीक्षण

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







