
AI से लड़की की अश्लील तस्वीरें बनाकर सोशल मीडिया पर डालीं...पुलिस के हत्थे चढ़ा एक्स-बॉयफ्रेंड
AajTak
दिल्ली में 21 साल के युवक को अपनी एक्स गर्लफ्रेंड की फोटो से अश्लील AI इमेज बनाकर सोशल मीडिया प अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी पहचान छुपाकर रोज नए अकाउंट बनाता था.साइबर पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस से उसे पकड़ा और उसके खिलाफ BNS की धाराओं में केस दर्ज किया.
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली की साइबर पुलिस ने एक युवक को अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को स्टॉक करने और बदनाम करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. दिल्ली के पालम के रहने वाला 21 साल का आरोपी पीड़िता के स्कूल का दोस्त और पूर्व प्रेमी भी है.
युवती से रिश्ता खत्म होने के बाद, उसने एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट का इस्तेमाल करके उसे ऑनलाइन परेशान करना शुरू कर दिया. आरोपी ने AI टूल का इस्तेमाल करके युवती की तस्वीरों को अश्लील तस्वीरों में बदल दिया और उन्हें फर्जी प्रोफाइल के जरिए अपलोड कर दिया. आरोपी ने उसकी पहचान छुपाकर उसकी असली तस्वीरों का इस्तेमाल किया और उसे बदनाम करने के लिए उसके फॉलोअर्स को निशाना बनाया.
पहचान से बचने के लिए वह बिना मोबाइल नंबर या ईमेल के वैरिफिकेशन के रोजाना नए फर्जी अकाउंट बना रहा था. पुलिस की एक टीम ने उसका पता लगाने के लिए टेक्निकल सर्विलांस का इस्तेमाल किया और उसे दबोच लिया. अपराध को अंजाम देने में इस्तेमाल किया गया स्मार्टफोन भी बरामद किया गया है. युवक के खिलाफ बीएनएस की धारा 78/79 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
बता दें कि ये कोई अपने तरह के पहला मामला नहीं है बल्कि पहले भी कई ऐसे केस सामने आए हैं जिसमें रिश्ता टूट जाने या प्यार में धोखा मिलने की स्थिति में लोग ऐसे अपराध करते हैं. वहीं अब AI के समय में ऐसे साइबर क्राइम करना और अधिक आसान होता जा रहा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










