
AI समिट में शर्टलेस प्रोटेस्ट की प्लानिंग में उदय भानु का रोल? यूथ कांग्रेस चीफ की गिरफ्तारी के पीछे की Inside Story
AajTak
इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट के दौरान शर्टलेस प्रोटेस्ट करने के मामले में गिरफ्तार यूथ कांग्रेस के सदस्यों पर आपराधिक साजिश रचने, लोक सेवक को नुकसान पहुंचाने, ड्यूटी पर तैनात पब्लिक सर्वेंट के काम में बाधा डालने और जानबूझकर अराजकता फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है.
दिल्ली पुलिस ने इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट के दौरान शर्टलेस प्रोटेस्ट के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को मंगलवार को 20 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया. पुलिस उन्हें आज अदालत में पेश कर कस्टडी रिमांड की मांग करेगी. सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की जांच में ऐसे सबूत मिले हैं, जिनसे संकेत मिलता है कि उदय भानु एआई समिट के दौरान शर्टलेस प्रोटेस्ट की साजिश और प्लानिंग में शामिल थे.
पुलिस का कहना है कि मामले की तह तक जाने के लिए उदय भानु से लंबी पूछताछ जरूरी है, जिसके लिए उन्हें हिरासत में लेने की आवश्यकता है. मामले में अब तक गिरफ्तार सातों आरोपी यूथ कांग्रेस से जुड़े हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार, सभी गिरफ्तार आरोपियों से उदय भानु का आमना-सामना कराया जाएगा. इससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि पूरी प्लानिंग कब, कहां और किस तरह की गई थी. इससे पहले कल दिल्ली पुलिस ने उदय भानु को हिरासत में लिया था और तिलक मार्ग थाने में करीब 20 घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें आज तड़के 4:30 बजे के आसपास गिरफ्तार कर लिया गया.
सूत्रों ने यह भी बताया कि इस मामले को सामान्य विरोध प्रदर्शन के रूप में नहीं देखा जा रहा है. जांच एजेंसियां इस पहलू की भी पड़ताल कर रही हैं कि क्या AI समिट के दौरान पूरे विश्व से आए मेहमानों के सामने भारत की छवि को जानबूझकर बदनाम करने की कोशिश की गई थी. इससे पुलिस ने सोमवार को मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के एक सदस्य को ग्वालियर से गिरफ्तार किया था. आरोपी जितेंद्र सिंह यादव को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि 3 से 4 अन्य आरोपी अभी रडार पर हैं.
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट के दौरान 20 फरवरी को यूथ कांग्रेस के 11 कार्यकर्ताओं ने शर्टलेस प्रोटेस्ट किया था. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने तिलक मार्ग थाने में सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारी जैकेट और स्वेटर के नीचे नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाले टी-शर्ट पहने हुए थे. भारत मंडपम के हॉल नंबर-5 में प्रवेश करने के बाद आरोपियों ने अपनी कमीज उतार दी और प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की.
मौके से चार आरोपियों- कृष्णा हरि (यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव), कुंदन यादव (बिहार यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव), अजय कुमार (यूपी यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष) और नरसिंह यादव (यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय समन्वयक) को गिरफ्तार किया गया था. अदालत ने 21 फरवरी को उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. पुलिस ने कहा कि प्रदर्शन में इस्तेमाल किए गए टी-शर्ट और पोस्टर एक गिरफ्तार आरोपी की कार से बरामद किए गए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










