
AI के सहारे बना 'तांत्रिक', बनाए भूतिया REEL, ठगे लाखों रुपए... राजस्थान से 'फर्जी बाबा' गिरफ्तार
AajTak
तकनीक के दौर में ठगी का तरीका भी हाईटेक हो चुका है. राजस्थान से गिरफ्तार एक 20 वर्षीय युवक ने खुद को तांत्रिक बताकर सोशल मीडिया पर भूत-प्रेत, तंत्र-मंत्र और प्रेम-वशकरण जैसे झांसे दिए. उसने एआई से बनाए वीडियो के जरिए 50 से ज्यादा लोगों को ठग लिया.
दिल्ली पुलिस ने राजस्थान के झुंझुनू से एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है, जो सोशल मीडिया पर खुद को 'तांत्रिक' बताता था. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जरिए वीडियो और तस्वीरें बनाकर लोगों को झांसा दिया करता था. तंत्र-मंत्र, भूत-प्रेत, अनुष्ठान और काले जादू के जरिए व्यक्तिगत, पारिवारिक और प्रेम से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने का दावा करता था. इसके जरिए लोगों से पैसे ऐंठता था.
दिल्ली पुलिस उपायुक्त (नई दिल्ली) देवेश महला ने बताया कि आरोपी का नाम राहुल है,. उसने 'AGHORI_JI_RAJASTHAN' नाम से कई फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट और वेबसाइट बनाया हुआ था. उस पर भूतिया आकृतियों और रहस्यमयी अनुष्ठानों वाले वीडियो बनाकर अपलोड करता था. इनको पेड विज्ञापनों के जरिए प्रमोट करता था, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक उसके पेज की पहुंच बन सके.
उसके निशाने पर भावनात्मक रूप से कमजोर, रिश्ते-घर-परिवार में परेशान और अंधविश्वास में यकीन रखने वाले लोग होते थे. पुलिस जांच में सामने आया कि जब कोई व्यक्ति राहुल से संपर्क करता, तो वह फोन कॉल और चैट के जरिए उसे डराता था कि उसके घर में भूत-प्रेत हैं. वो किसी काले जादू की चपेट में है. इसके बाद महंगे अनुष्ठान करने की बात कहकर ऑनलाइन ट्रांसफर के जरिए उनसे पैसे मांगता था.
ये पैसे आरोपी और उसके परिवार के बैंक खातों से जुड़े यूपीआई आईडीज में जमा कराए जाते थे. पैसे मिलते ही राहुल पीड़ितों को ब्लॉक कर देता और चैट डिलीट कर देता थे. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब दिल्ली की एक महिला ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई. उसने बताया कि ऑनलाइन तांत्रिक ने उसके घर में रहने वाली बुरी आत्माओं को दूर भगाने का दावा किया था.
इतना ही नहीं उसने एआई से बनाई गई आकृतियों की तस्वीरें भेजकर उसे डराया भी था. इस वजह से पीड़ित महिला ने 1.14 लाख रुपए उसके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए थे. लेकिन पैसे मिलते ही आरोपी ने उसे ब्लॉक कर दिया. इस मामले में केस दर्ज करने के बाद दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने जांच के दौरान आरोपी के बैंक खातों में कई संदिग्ध ट्रांजैक्शन पाए. ये खाते राहुल और उसके परिवार के नाम पर थे.
पुलिस ने यह भी पाया कि उसके सोशल मीडिया हैंडल से जुड़ा मोबाइल नंबर भी उसके नाम पर रजिस्टर्ड था. राहुल गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था. लेकिन आखिरकार पुलिस टीम ने 9 अक्टूबर को राजस्थान के झुंझुनू में छापेमारी कर उसे पकड़ लिया. पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने कई फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाए थे. एक वेबसाइट के जरिए लोगों को बरगलाता था.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










