
Ahmedabad: सास पर भी किया था छुरी से जानलेवा हमला, सामूहिक हत्या मामले में विनोद पर गहराया शक
AajTak
Gujarat News: अहमदाबाद के ओढव में हुई सामूहिक हत्या मामले में विनोद मराठी पर शह गहराता जा रहा है. क्योंकि पुलिस को पता चला है कि विनोद ने अपनी सांस पर भी छुरी से जानलेवा हमला किया था.
गुजरात में अहमदाबाद के सामूहिक हत्या मामले में बुधवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने जांच शुरू की. इस मामले में महिला के पति विनोद मराठी पर शक और गहराता जा रहा है. पुलिस सूत्रों की मानें तो विनोद ने पत्नी, दो बच्चों और दादी सास की हत्या करने के बाद सास पर भी हमला किया था, जो कि उसी इलाके में दूसरे घर पर रह रही थी. हालांकि, सास ने बेटी के बारे में सोचते हुए हमले की जानकारी किसी को नहीं दी थी. अब क्राइम ब्रांच की टीम विनोद को ढूंढ रही है. विनोद महाराष्ट्र का रहने वाला है.
विनोद गायकवाड उर्फ विनोद मराठी ओढव इलाके में ही टेंपो चलाने का काम करता है. पिछले कुछ वक्त से आर्थिक हालात ठीक ना होने की वजह से विनोद और उसकी पत्नी के बीच में झगड़े हो रहे थे. पुलिस की जानकारी के मुताबिक, विनोद को शराब पीने की भी आदत थी और उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर भी संदेह था.
पुलिस सूत्रों की मानें तो 4 लोगों की हत्या करने के बाद आरोपी विनोद गायकवाड ने अपनी सास पर भी जानलेवा हमला किया था. हालांकि, सास ने उस बात को छिपा के रखा था ताकि बेटी को किसी भी तरीके की परेशानी न हो. लेकिन जब 4 दिनों तक बेटी को फोन करने के बावजूद उसने फोन नहीं उठाया, तो मां को शंका हुई और उसने इस संबंध में पुलिस को जानकारी दी.
इसके बाद पुलिस जब बुजुर्ग महिला के बताए दिव्यप्रभा सोसायटी स्थित घर पर पहुंची थी, तो वहां से बदबू आ रही थी. साथ ही पुलिस बुजुर्ग महिला की बेटी (विनोद मराठी की पत्नी) के नंबर पर कॉल कर रही थी, तो घर के अंदर ही फोन की घंटी बजने की आवाज आ रही थी, जिसके बाद पुलिस ने लॉक को तोड़कर देखा तो चार लोगों के शव वहां पर पड़े हुए थे. जिसमें दो महिलाओं की एक रूम में जबकि दोनों बच्चों की अंदर के कमरे में डेड बॉडी थी. पुलिस को आशंका है कि पहले बेहोशी की दवाई देकर इन चारों हत्या को अंजाम दिया गया.
पुलिस को अब संदिग्ध विनोद मराठी की सरगर्मी से तलाश है. सामूहिक हत्या के इस मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










