
Agra: फंदे पर एक साथ लटका कपल, वजन ज्यादा होने से टूट गई पत्नी की रस्सी, बच गई जान, पति की मौत
AajTak
आगरा के फतेहपुर सीकरी इलाके में पति-पत्नी ने पेड़ से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली. पति की मौत हो गई लेकिन रस्सी टूटने से पत्नी बच गई. फिलहाल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. मामला गृह क्लेश से जुड़ा है. पति-पत्नी की आपस में बनती नहीं थी, जिसके चलते दोनों ने ऐसा करने का निर्णय लिया.
उत्तर प्रदेश के आगरा में पति-पत्नी ने खेत में जाकर पेड़ से रस्सी बांधी और फांसी लगा ली. पति की तो फंदे से झूलकर मौत हो गई. लेकिन पत्नी बच गई क्योंकि वह जिस रस्सी से आत्महत्या करने की कोशिश कर रही थी वह खुदकुशी के समय ही टूट गई. मामला आगरा से करीब 50 किलोमीटर दूर फतेहपुर सीकरी इलाके के गिलोय गांव का है.
जानकारी के मुताबिक, यहां 54 साल का किसान मान सिंह उर्फ कलुआ और उसकी 50 वर्षीय पत्नी संता देवी ने अपने घर से करीब 300 मीटर दूर खेत में पेड़ की डाल से रस्सी बांधी. फिर उसका फंदा बनाकर दोनों आत्महत्या करने की नीयत से झूल गए. पति तो फंदे से लटका रह गया. जबकि, भारी वजन होने के कारण पत्नी के गले में लगी रस्सी टूट गई और वह नीचे गिर गई.
बदहवास हालत में वह खेत से घर की तरफ जा ही रही थी कि तभी उसे रास्ते में दो पुलिसकर्मी मिल गए. पुलिसकर्मियों ने संता देवी के गले से रस्सी खोली और एंबुलेंस को फोन कर दिया. महिला ने पुलिस वालों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद पुलिसकर्मी फौरन उस पेड़ के पास पहुंचे. उन्होंने फंदे से लटके मान सिंह को पेड़ से नीचे उतारा. लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं. उधर, महिला का अस्पताल में इलाज जारी है.
अछनेरा के सीओ राजीव सिरोही के मुताबिक, गृह कलेश के कारण पति-पत्नी ने यह कदम उठाया है. दोनों के चार बच्चे हैं जिनकी शादी हो चुकी है. सीओ ने बताया कि पति-पत्नी की आपसे में बनती नहीं थी. इसी के चलते दोनों ने जीवनलीला समाप्त करने का निर्णय लिया. फिलहाल महिला से पूछताछ जारी है. घर के अन्य सदस्यों से भी इस बारे में पूछताछ की जाएगी. मामले की जांच जारी है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









