
Agra: दिनदहाड़े घर में घुसकर 16 युवकों ने नाबालिग लड़की को किया किडनैप, तमाशबीन भीड़ बनाती रही VIDEO
AajTak
उत्तर प्रदेश के आगरा में दहशतगर्दी का वीडियो सामने आया है. यहां ताजगंज इलाके में दिनदहाड़े नाबालिग लड़की को दबंग युवक उसके घर में घुसकर अगवा कर ले गए. लड़की के घर के बाहर जमा भीड़ तमाशबीन बनी रही, लेकिन किसी ने नहीं रोका. घटना का वीडियो भी सामने आया है. पुलिस ने केस दर्ज कर लड़की को बरामद कर लिया है.
उत्तर प्रदेश के आगरा में बेखौफ दबंग युवक नाबालिग लड़की के घर में दीवार फांदकर घुस गए. इसके बाद फिल्मी अंदाज में चिल्लाते हुए लड़की को सरेआम अगवा कर ले गए. आरोप है कि युवकों ने लड़की के परिजन के साथ मारपीट भी की और उन्हें धमकी दी.
इस दौरान लड़की के घर के बाहर तमाम लोग इकट्ठे हो गए. मगर, किसी ने भी लड़की को बचाने की कोशिश नहीं की. लोग खड़े होकर तमाशा देखते रहे, तो कुछ लोग वीडियो बनाते रहे. यह घटना आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है.
यहां नाबालिग लड़की के घर में एक के बाद 16 युवक दीवार फांदकर छत के रास्ते घर में घुसे. कुछ देर बाद दरवाजा खुलता है और नाबालिग लड़की को युवक जबरन अपने साथ ले गए. इस घटना का वीडियो सामने आया है.
यहां देखें वीडियो...
पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज शुरू की जांच
बताया जा रहा है कि इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों में चार भाई हैं, जबकि अन्य उनके दोस्त हैं. लड़की के पिता ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू की. जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने लड़की को बरामद कर परिजन के सुपुर्द कर दिया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










