
Agnipath scheme protest: अग्निपथ स्कीम पर बिहार में भारी बवाल, आगजनी-हाईवे जाम, रेलवे ट्रैक पर युवा
AajTak
सेना में भर्ती के लिए लाई गई 'अग्निपथ स्कीम' का विरोध तेज हो गया है. आज बिहार के जहानाबाद में छात्रों ने बवाल किया है.
Agnipath Scheme: सेना में भर्ती के लिए लाई गई 'अग्निपथ स्कीम' का विरोध तेज हो गया है. राजनीतिक दलों के साथ-साथ आम युवा भी इसका विरोध जता रहे हैं. खासकर बिहार में बवाल बढ़ता जा रहा है. आज बिहार के जहानाबाद, बक्सर में छात्रों ने बवाल किया है. वहां छात्रों ने सड़कों को जाम किया और आगजनी भी हुई. छात्रों ने जहानाबाद में NH-83 और NH-110 जाम कर आगजनी की.
सेना में बहाली के सरकार द्वारा शुरू की गई अग्निपथ स्कीम के विरोध में आरा में छात्रों का उग्र प्रदर्शन आज दूसरे दिन भी जारी है. अग्निपथ के विरोध में छात्रों ने आरा में रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया है. छात्र केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं. सड़क से लेकर रेलवे ट्रक तक छात्रों उग्र प्रदर्शन जारी है.
इससे पहले बक्सर, मुजफ्फरपुर, गया में भी विरोध हुआ था. सेना में चार साल की भर्ती वाली इस स्कीम से नाराज युवाओं ने कल पत्थरबाजी भी की थी.
बिहार के बक्सर जिले में रेल यातायात और सड़क ट्रैफिक बाधित किया गया था. बक्सर में करीब 100 युवाओं ने रेलवे स्टेशन पर विरोध किया था. इसकी वजह से ट्रेन सर्विस भी बाधित हुई थी. प्रदर्शन की वजह से जनशताब्दी एक्सप्रेस करीब 30 मिनट लेट हो गई थी. बक्सर में आज भी प्रदर्शन जारी है.
यह भी पढ़ें - Agneepath Scheme: 'मेहमान सैनिकों' के दम पर जंग नहीं जीती जाती, अग्निपथ स्कीम के बारे में बोले डिफेंस एक्सपर्ट
कल बक्सर स्टेशन से गुजरने वाली पाटलिपुत्र एक्सप्रेस पर प्रदर्शनकारियों ने पत्थर फेंके जाने की भी खबरें आई थी. इससे पहले बुधवार को मुजफ्फरपुर में सेना में जाने की तैयारी कर रहे युवाओं ने चक्कर मैदान में प्रदर्शन किया था. वहां इन युवाओं ने कुछ टायरों में आग लगा दी थी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










