
Agnipath Recruitment: स्पेशल रैली, कैंपस इंटरव्यू... जानिए अग्निवीरों की कैसे होगी भर्ती? बाद में 25 फीसदी कैसे सेना में शामिल किए जाएंगे
AajTak
Agnipath Scheme Recruitment: तीनों सेनाओं में चार साल के लिए युवाओं को भर्ती करने के लिए केंद्र सरकार 'अग्निपथ' योजना लेकर आई है. इस साल 46 हजार युवाओं की भर्ती की जाएगी. लेकिन ये भर्ती कैसे होगी और चार साल बाद क्या होगा? समझें इस रिपोर्ट में...
Agnipath Scheme Recruitment: केंद्र सरकार तीनों सेनाओं में युवाओं की भर्ती करने के लिए 'अग्निपथ' योजना लेकर आई है. इस योजना के तहत युवाओं को चार साल के लिए सेना में भर्ती किया जाएगा. ऐसे युवाओं को 'अग्निवीर' कहा जाएगा. चार साल की सेवा पूरी करने के बाद 25 फीसदी युवाओं को सेना में आगे बरकरार रखा जाएगा. इस साल 46 हजार युवाओं की भर्ती की जाएगी.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि अग्निपथ योजना से भारतीय युवाओं को सेना में सेवा देने का मौका मिलेगा. इससे भारत की सुरक्षा भी मजबूत होगी. उन्होंने बताया कि इस साल 46 हजार अग्निवीरों की नियुक्ति की जाएगी. इसके लिए 17.5 से 21 साल के युवा भर्ती हो सकेंगे. उन्होंने बताया कि सेना में भर्ती का काम 90 दिन में शुरू हो जाएगा.
लेकिन भर्ती कैसे होगी?
- केंद्र सरकार ने बताया कि तीनों सेनाओं के लिए एक ऑनलाइन सेंट्रलाइज्ड सिस्टम के जरिए एनरोलमेंट किया जाएगा. भर्ती के लिए स्पेशल रैलियां और मान्यता प्राप्त तकनीकी संस्थानों में कैंपस इंटरव्यू जाएंगे.
- इसके लिए आयु सीमा 17.5 साल से 21 साल के बीच होगी. सेना में भर्ती होने वाले सभी युवाओं को फिजिकल और मेडिकल टेस्ट भी लिया जाएगा. 10वीं और 12वीं पास युवा इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें-- Agnipath scheme: सेना में 4 साल की नौकरी, 6.9 लाख तक का सालाना पैकेज, महिलाएं भी बन सकेंगी अग्निवीर...अग्निपथ योजना का ऐलान

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










