
Agneepath Scheme: सेनाओं को सवा लाख, अर्धसैनिक बलों को चाहिए 75 हजार जवान... क्या इस कमी को दूर कर पाएंगे 'अग्निवीर'?
AajTak
Agneepath Scheme: केंद्र सरकार 'अग्निपथ' योजना लेकर आई है, जिसके तहत युवाओं को चार साल के लिए तीनों सेनाओं में सेवा करने का मौका मिलेगा. चार साल बाद 25% युवा आगे बरकरार रहेंगे. गृह मंत्रालय का कहना है कि अर्धसैनिक बलों की नियुक्ति में इन अग्निवीरों को मौका दिया जाएगा. यूपी में पुलिस भर्ती में इन्हें प्राथमिकता मिलेगी. जानें, तीनों सेनाओं और अर्धसैनिक बलों में कितने पद खाली हैं?
Agneepath Scheme: तीनों सेनाओं में युवाओं की भर्ती के लिए केंद्र सरकार 'अग्निपथ' योजना लेकर आई है. इस योजना के तहत चार साल के लिए युवाओं को सेना में शामिल किया जाएगा. इन युवाओं को 'अग्निवीर' कहा जाएगा. इस साल 46 हजार युवाओं की भर्ती की जाएगी. इनमें से 25% युवाओं को चार साल बाद सेना में बरकरार रखा जाएगा, जबकि बाकी के 75% अग्निवीरों को सेवा से मुक्त कर दिया जाएगा.
केंद्र सरकार के मुताबिक, चार साल बाद अग्निवीरों को परफॉर्मेंस के आधार पर चयन किया जाएगा. इन युवाओं को फिर सेना में 15 साल और सेवा करने का मौका मिलेगा. इसके बाद इन पर सेना के नियम और शर्तें लागू होंगी. हालांकि, इस बारे में अभी डिटेल्ड गाइडलाइंस आनी बाकी है.
केंद्र सरकार को इस योजना से दो बड़े फायदे होंगे. पहला तो ये कि तीनों सेनाओं में जवानों की कमी को पूरा किया जा सकेगा. और दूसरा ये कि हर साल जवानों की पेंशन पर होने वाले खर्च को भी कम किया जाए सकेगा. क्योंकि, इन अग्निवीरों को पेंशन या ग्रेच्युटी नहीं मिलेगी. इन्हें हर महीने सैलरी मिलेगी. साथ ही 48 लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा. अगर सेवा के दौरान शहीद या दिव्यांग हो गए, तो 44 लाख रुपये तक का मुआवजा दिया जाएगा.
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ऐलान किया है कि चार साल बाद जो अग्निवीर तीनों सेनाओं से सेवा मुक्त होंगे, उन्हें केंद्रीय सुरक्षा बलों की नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ऐलान किया है कि ऐसे अग्निवीरों को पुलिस और उससे जुड़ी सेवाओं की भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी.
ये भी पढ़ें-- 'अग्निवीरों' का चार साल बाद क्या होगा, सेना की परंपरा से खिलवाड़ कर रही मोदी सरकार? Agneepath Scheme पर उठ रहे ये सवाल
तीनों सेनाओं में ही खाली हैं करीब एक लाख पद

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










