
Agneepath Scheme: वॉरशिप-सबमरीन-एयरक्राफ्ट कैरियर... सेंसिटिव जगहों पर भी होगी अग्निवीरों की तैनाती
AajTak
Agneepath scheme: केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के तहत तीनों सेनाओं में युवाओं को सेंसेटिव जगहों पर भी तैनात किया जाएगा. नौसेना से जुड़ने वाले अग्निवीरों को वॉरशिप, सबमरीन, एयरक्राफ्ट कैरियर जैसी जगहों पर तैनात किया जाएगा
Agneepath Scheme: केंद्र सरकार ने सेनाओं में भर्ती के लिए 'अग्निपथ' योजना जारी की है. इसमें सेना, नौसेना और वायु सेना में सैनिकों को चार साल के लिए भर्ती किया जाएगा. इन्हें 'अग्निवीर' कहा जाएगा. नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने इस योजना को 'दूरदर्शी कदम' बताया है. उन्होंने कहा कि ये योजना नौसेना की ताकत बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.
एडमिरल आर हरि कुमार ने बताया कि इससे 'अग्निवीरों' को वॉरशिप, सबमरीन, एयरक्राफ्ट कैरियर्स, मिलिट्री एयरक्राफ्ट, आधुनिक हथियारों और सेंसर्स पर काम करने का अनूठा अनुभव मिलेगा.
केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना में तीनों सेनाओं में युवाओं की भर्ती की जाएगी. इस साल 46 हजार अग्निवीरों को भर्ती किया जाएगा. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मुताबिक, भर्ती की प्रक्रिया अगले तीन महीने में शुरू हो जाएगी.
नौसेना प्रमुख ने कहा कि मौजूदा और भविष्य की चुनौतियां लगातार बढ़ रहीं हैं, ऐसे में हमें अपना नजरिये और क्षमता को बदलने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि जो सब कर रहे हैं, वही करना विकल्प नहीं हैं, बल्कि हमें कल की लड़ाई के लिए आज बदलाव करना जरूरी है.
ये भी पढ़ें-- Agnipath Recruitment: स्पेशल रैली, कैंपस इंटरव्यू... जानिए अग्निवीरों की कैसे होगी भर्ती? बाद में 25 फीसदी कैसे सेना में शामिल किए जाएंगे
अग्निपथ योजना के तहत तीनों सेनाओं में भर्ती के लिए उम्र सीमा 17.5 से 21 साल रखी गई है. इन युवाओं के लिए सेना से अलग रैंक भी होगी. चार साल की अवधि में 6 महीने की ट्रेनिंग होगी. इसके बाद इन अग्निवीरों को तैनात किया जाएगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










