
Agenda Aaj Tak 2023: लोकसभा चुनाव में BJP को कितनी सीटें जीतने की उम्मीद, सवाल पर अनुराग ठाकुर ने दिया ये जवाब
AajTak
Agenda Aaj Tak 2023: एजेंडा आजतक के मंच पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 'मोदी की गारंटी' पर अपने विचार रखे. उन्होंने कहा कि पहले भारत दुनिया से मदद मांगता था, लेकिन मोदी सरकार आने के बाद अब भारत दूसरे के लिए मददगार बन गया है.
एजेंडा आजतक के महामंच में पहले दिन केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शिरकत की. उन्होंने 'मोदी की गारंटी' पर बोलते हुए कहा कि पहले मीडिया में हमेशा घोटालों की सुर्खियां बनती रहती थीं. हमेशा खबरें आती थीं कि इतने लाख का घोटाला हुआ, इतने लाख का फर्जीवाड़ा हो गया, लेकिन अब पिछले 9.5 सालों से हालात पूरी तरह से बदल चुके हैं. हमने (मोदी सरकार) एक गारंटी दी थी कि भ्रष्टचारा मुक्त शासन देंगे, जो हम कर रहे हैं.
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि एक समय था, जब भ्रष्टाचार का बोलबाला था. फर्जी बैंक खाते थे. हमारी सरकार ने टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया. हम पारदर्शिता लेकर आए. जनधन खाते खुले, जिससे सीधे पैसे अकाउंट में ट्रांसफर होने लगे. इसका असर यह हुआ कि गरीबों का जीवन बदल गया. जो लोग कहते थे कि इन जीरो बैलेंस वाले बैंक खातों का क्या होगा, उन्होंने इनका करिश्मा देखा. जब अनुराग ठाकुर से पूछा गया कि वह लोकसभा चुनाव में बीजेपी को कितनी सीटें मिलने की गारंटी देंगे तो उन्होंने कहा कि वह तो एक ही गारंटी देंगे कि जनता का आशीर्वाद पीएम मोदी पर बना रहेगा और जब जनता का आशीर्वाद रहता है तो पूर्ण बहुमत ही मिलता है.
तीनों राज्यों में पीएम मोदी की वजह से मिली जीत
जब केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से तीन राज्यों में किए गए मुख्यमंत्रियों के चुनाव पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि तीनों राज्यों में चुनाव प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर ही लड़े गए. जिन तीन मुख्यमंत्रियों का चुनाव किया गया है, वह बीजेपी के आम कार्यकर्ता हैं. उन्होंने यह कभी नहीं सोचा था कि इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी. दूसरे दलों में यह संभव ना हो, लेकिन बीजेपी में ऐसा ही होता है.
दुनिया के सबसे पॉपुलर नेता हैं पीएम मोदी
उन्होंने कहा कि चुनाव साझे तौर पर लड़ा जाता है. रणनीति और मुद्दों पर लड़ा जाता है. पीएम मोदी की तारीफ करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश ही नहीं, दुनिया के सबसे ज्यादा पॉपुलर नेता है. जब अनुराग ठाकुर से पूछा गया कि इस तरह क्या उनका पत्ता भी कट सकता है तो उन्होंने कहा कि वे अब तक चार बार संसदीय चुनाव लड़ चुके हैं. यह उनका सौभाग्य है कि पार्टी ने उन पर चार बार भरोसा जताया. लेकिन हो सकता है कि पार्टी कह दे कि तुम अब संगठन में काम करो.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










