
Afghanistan Cricketers Killed: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में मारे गए 3 अफगान क्रिकेटर्स कौन थे? कैसे गई जान
AajTak
पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक में अफगानिस्तान के 3 युवा क्रिकेटरों की मौत हो गई. क्रिकेटर्स की मौत पर अफगानिस्तान में गुस्से का माहौल है. तीनों खिलाड़ियों की मौत पर अफगानी क्रिकेटर राशिद खान समेत कई दूसरे प्लेयर्स ने भी रिएक्शन दिया.
पाकिस्तान की अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में हुई एयरस्ट्राइक में तीन अफगान क्रिकेटरों की मौत हो गई. ये सभी खिलाड़ी एक फ्रेंडली मैच में हिस्सा लेने के बाद बाद स्थानीय सभा में शामिल हो रहे थे. इस हमले में कुल आठ लोग भी मारे गए हैं.
जो अफगानी क्रिकेटर इस हमले में मारे गए वो कौन थे, इसे लेकन अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने एक पोस्ट शेयर किया है. ACB के मुताबिक- इन 3 क्रिकेटर्स की पहचान कबीर (Kabeer), सिबगातुल्ला (Sibghatullah) हारुन (Haroon) के तौर पर हुई है. जिन क्रिकेटर्स की मौत हुई वो पक्तिका की राजधानी शराना में एक फ्रेंडली मैच खेलने गए थे. घर लौटने के बाद उरगुन जिले में एक सभा के दौरान उन पर यह हमला हुआ. यह भी पढ़ें: 'बर्बर, अनैतिक और अमानवीय...', 3 अफगानी क्रिकेटरों की मौत पर राशिद खान भड़के, पाकिस्तान को दिखाया आईना
Statement of Condolence The Afghanistan Cricket Board expresses its deepest sorrow and grief over the tragic martyrdom of the brave cricketers from Urgun District in Paktika Province, who were targeted this evening in a cowardly attack carried out by the Pakistani regime. In… pic.twitter.com/YkenImtuVR
क्रिकेटर कबीर, सिबगतुल्लाह और हारुन कौन थे? मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक कबीर अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत के उरगुन जिले का एक युवा क्रिकेटर था. उनके जीवन या करियर के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन उन्हें अफगानिस्तान की घरेलू क्रिकेट में एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी माना जाता था.
वहीं सिबगतुल्लाह के बारे में कम जानकारी है. हालांकि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पोस्ट से साफ है कि ये युवा फिलाड़ी अफगानिस्तान क्रिकेट का फ्यूचर था.
फाइनेंशियल एक्सप्रेस के मुताबिक- हारून खान का जन्म 15 मार्च 2006 को हुआ था. वो काबुल के एक युवा दाहिने हाथ के बल्लेबाज थे. उन्होंने घरेलू और एज-ग्रुप क्रिकेट टूर्नामेंटों में ध्यान आकर्षित करना शुरू कर दिया था. हारून ने लिस्ट ए, टी20 और प्रथम श्रेणी के मैच खेले थे और उन्हें अफगानिस्तान क्रिकेट के उज्जवल भविष्य का सितारा माना जा रहा था.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.










