
Afghanistan में Taliban का बर्बरता का दौर शुरू, शव को चौराहों पर लटकाकर होगा इंसाफ!
AajTak
अफगानिस्तान में तालिबान की बर्बरता का चेहरा एक बार फिर से सामने आने लगा है. पश्चिमी अफगानिस्तान के हेरात प्रांत से तालिबानी सजा का दौर शुरू हो चुका है. ताजा मामला हेरात का है जहां तालिबानियों ने हेरात शहर के मुख्य चौराहे पर चार लोगों के शव को दिनदहाड़े क्रेन की मदद से हवा में लटका दिया गया. रिपोर्ट्स के अनुसार- पहले इन्हें यातनाएं दी गईं, उसके बाद गोली मार दी गई. यह शव घंटों मुख्य चौराहे पर झूलते रहे. तो दूसरी ओर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का अफगानिस्तान को लेकर झूठ का पर्दाफाश हो गया है. देखें वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











