
AFG vs SA Live Score: साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने जीता टॉस... अफगानिस्तान की पहले गेंदबाजी
AajTak
चैम्पियंस ट्रॉफी में आज साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला हो रहा है. मुकाबले में टेम्बा बावुमा साउथ अफ्रीकी टीम की कप्तानी कर रहे हैं. वहीं हशमतुल्लाह शाहिदी के कंधों पर अफगानी टीम की कमान है.
Champions Trophy LIVE Score, AFG vs SA: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के मैच नंबर-3 में साउथ अफ्रीका का सामना अफगानिस्तान से हो रहा है. यह मुकाबला कराची के नेशनल स्टेडियम में है. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीकी टीम टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही है.
मुकाबले में टेम्बा बावुमा साउथ अफ्रीकी टीम की कप्तानी कर रहे हैं. वहीं हशमतुल्लाह शाहिदी के कंधों पर अफगानी टीम की कमान है. इस मुकाबले का स्कोर देखने के लिए इस स्कोरकार्ड पर क्लिक करें...
अफगानिस्तान की प्लेइंग-11: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, फजलहक फारूकी, राशिद खान, नूर अहमद.
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11: टेम्बा बावुमा (कप्तान), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), टोनी डी जोरजी, रस्सी वैन डर डुसेन, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, मार्को जानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनिगडी.
साउथ अफ्रीका ने कराची के नेशनल स्टेडियम अब तक चार वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसे तीन में हार मिली है. जबकि एक मुकाबले में अफ्रीकी टीम को विजय हासिल हुई. वहीं इस मुकाबले से पहले तक अफगानिस्तान ने पाकिस्तानी धरती पर केवल दो ही वनडे इंटरनेशनल खेले थे. ये दोनों वनडे 2023 एशिया कप के दौरान लाहौर में खेले गए थे, जहां उसे बांग्लादेश और श्रीलंका ने हराया था.
चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में साउथ अफ्रीका को ग्रुप-बी में रखा गया है, जिसमें अफगानिस्तान के अलावा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया भी है. साउथ अफ्रीका को अफगानिस्तान के बाद अपना दूसरा मुकाबला 25 फरवरी को रावलपिंडी में ऑस्ट्रेलिया से खेलना है. वहीं साउथ अफ्रीकी टीम अपना आखिरी ग्रुप मैच 1 मार्च को इंग्लैंड से कराची में खेलेगी.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











