
Adult Film Actress रिया बर्डे का असली नाम निकला 'बन्ना शेख', बांग्लादेश भागने की फिराक पहुंची मुंबई एयरपोर्ट, पकड़ी गई
AajTak
Adult Film star Riya Barde ने अपने सौतेले पिता अरविंद बर्डे के फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करके भारतीय पासपोर्ट बनवाया था, जिसमें उन्होंने दिखाया था कि वह अरविंद बर्डे की बेटी हैं और अमरावती (महाराष्ट्र) में पैदा हुई हैं, लेकिन पुलिस जांच से पता चला कि रिया बर्डे का असली नाम 'बन्ना शेख' है.
एडल्ट फिल्म एक्ट्रेस रिया बर्डे को मुंबई में गिरफ्तार कर लिया गया है. अपनी पहचान छिपाकर भारत में रह रही रिया उर्फ आरोही बांग्लादेशी नागरिक हैं. सौतेले पिता अरविंद बर्डे ने रिया के भारतीय पासपोर्ट जैसे भारतीय राष्ट्रीयता के दस्तावेज तैयार करने में मदद की थी. एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है, वह बांग्लादेश भागने की फिराक में थीं.
रिया बर्डे ने राज कुंद्रा के एडल्ट फिल्म प्रोडक्शन हॉटशॉट्स और कई अन्य एडल्ट फिल्मों में काम किया है. एडल्ट फिल्म एक्ट्रेस को उल्हासनगर (ठाणे) में हिल लाइन पुलिस स्टेशन ने गिरफ्तार किया.
जांच के बाद पता चला कि रिया ने अपने सौतेले पिता अरविंद बर्डे के फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करके भारतीय पासपोर्ट बनवाया था, जिसमें उन्होंने दिखाया था कि वह अरविंद बर्डे की बेटी हैं और अमरावती (महाराष्ट्र) में पैदा हुई हैं, लेकिन पुलिस जांच से पता चला कि रिया बर्डे का असली नाम 'बन्ना शेख' है.
रिया अपनी मां और भाई के साथ बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत आई थीं. उनकी मां ने फिर अरविंद बर्डे से शादी कर ली और परिवार ने यह साबित करने के लिए फर्जी दस्तावेज बनवाए कि वे भारतीय नागरिक हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










