
Acer ने लॉन्च किया सबसे पतला और हल्का Laptop, फुल चार्ज पर चलेगा पूरे 15 घंटे, जानिए कीमत और फीचर्स
Zee News
भारत में Acer Swift X Laptop लॉन्च हो चुका है. लैपटॉप की सबसे खास बात इसकी बैटरी है, जो 15 घंटे तक चल सकती है. यानी यह लैपटॉप कंटेंट एडिटर्स और स्ट्रीमर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. आइए जानते हैं लैपटॉप के बारे में...
नई दिल्ली. Acer Swift X Laptop Launched in India: Acer Swift X Laptop को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है. इस लैपटॉप की बैटरी काफी शानदार है. एक बार फुल चार्ज करने पर यह लैपटॉप 15 घंटे तक नॉन-स्टॉप चलेगा. यानी क्रिएटिव प्रोफेशन्ल्स, कंटेंट एडिटर्स और स्ट्रीमर्स के लिए यह लैपटॉप बेस्ट ऑप्शन है. आइए जानते हैं Acer Swift X Laptop की कीमत और फीचर्स... यह नए AMD Ryzen 5000 सीरीज प्रोसेसर और Nvidia GeForce RTX 3050 Ti ग्राफिक्स कार्ड के साथ आता है. लैपटॉप में ऑल-मेटल चेसिस है और यह कई रंगों में आता है. इसका वजन सिर्फ 1.39 किग्रा है और यह सिर्फ 17.9 मिमी पतला है. लैपटॉप 14-इंच के फुल-एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले से लैस है. कंपनी का दावा है कि यह 15 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करता है. खरीदारों को 14-इंच (1,920x1,080 पिक्सल) का फुल-एचडी आईपीएस डिस्प्ले मिलता है जिसमें 100 प्रतिशत एसआरजीबी कवरेज, 85.7 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशो और 300 निट्स पीक ब्राइटनेस है.
Wallet Vastu Tips For Money: पर्स खासतौर पर रुपया-पैसा करने के लिए होता है, लेकिन कई लोग इसमें अनावश्यक चीजें रखने लगते हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पर्स में कुछ चीजें रखने से जहां आर्थिक स्थिति अच्छी होती है, वहीं, इसमें रखी कुछ चीजें आर्थिक संकट पैदा करती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं पर्स से जुड़े कुछ विशेष वास्तु नियम.

AC Maintenance Tips: मार्च लगते ही हल्की-हल्की गर्मी शुरू हो जाती है. ऐसे में जिन घरों में एयर कंडीशनर लगा है, वहां जल्द ही AC चालू होने लगता है. लेकिन कई लोग AC चलाने से पहले एक बड़ी गलती कर देते हैं. वो महीनों बंद पड़े AC को सीधे ऑन कर देते हैं. इससे मशीन पर दबाव पड़ता है और बिजली का बिल भी बढ़ सकता है. इसलिए बेहतर है कि गर्मी शुरू होने से पहले AC की ठीक से जांच कर ली जाए.

AI Summit India 2026: दिल्ली का भारत मंडपम इन दिनों किसी साइंस-फिक्शन फिल्म के सेट जैसा नजर आ रहा है. यहां चल रहें India AI Impact Summit 2026 में आपको ऐसी नई-नई टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी, जिसको देख आप दंग रह जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इस एक्सपो का दौरा किया. समिट के पहले ही दिन माहौल में उत्साह, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी के प्रति लोगों की उम्मीद साफ दिखी.

TRAI New Rules 2026: स्पैम कॉल्स रोकने के लिए TRAI अब AI का सहारा लेकर नंबरों को सीधे ब्लॉक करने की तैयारी कर रही हैं. हालांकि, जियो, एयरटेल और Vi ने इसका विरोध किया है. कंपनियों का कहना है कि बिना इंसान के जांच या शिकायत के सिर्फ मशीन के भरोसे नंबर ब्लॉक करना गलत है, इससे जरूरी कॉल्स भी रुक सकते हैं और कानूनी विवाद बढ़ सकता है.

AI Impact Summit 2026 LIVE Updates: आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत होने वाली है. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े लोग भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे इस समिट को संबोधित करेंगे.

AI Impact Summit 2026: आज भारत टेक्नोलॉजी और ग्लोबल कूटनीति को जोड़ने वाला एक बेहद बड़े आयोजन की शुरुआत करने जा रहा है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होने वाला यह India AI Impact Summit 2026 पांच दिन तक चलेगा. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी.







