
AAP, AIMIM और DAP...BJP की B टीमें, ये कांग्रेस का वोट काटने के लिए बनी- जयराम रमेश
AajTak
जयराम रमेश ने कहा, बीजेपी की देश में तीन B टीम हैं, जो कांग्रेस का वोट काटने के लिए बनी हैं. पहली टीम असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM, दूसरी AAP और तीसरी गुलाम नबी आजाद की DAP है. जयराम रमेश ने कहा, आजाद की पार्टी के नेता और कार्यकर्ता वापस कांग्रेस में आ गए हैं, ऐसे में अब आजाद की पार्टी डोडा की पार्टी रह गई है.
कांग्रेस के नेता जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि AIMIM, आम आदमी पार्टी (AAP) और डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (DAP) बीजेपी की B टीम हैं और इन पार्टियों का गठन कांग्रेस का वोट काटने के लिए किया गया है. इतना ही नहीं जयराम रमेश ने गुलाम नबी आजाद पर भी निशाना साधा, उन्होंने कहा, मोदी- शाह की आजाद को कश्मीर भेजकर कांग्रेस के वोट काटने की रणनीति भी फेल हो गई है.
दरअसल, गुलाम नबी आजाद ने हाल ही में दावा किया था कि राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के लिए बाहर से कार्यकर्ताओं को लाया जा रहा है. इस पर जयराम रमेश ने पलटवार करते हुए कहा कि आजाद इसलिए परेशान हैं क्योंकि उनकी नई पार्टी का अभी तक रजिस्ट्रेशन भी नहीं हुआ है.
देश में बीजेपी की तीन B टीमें- जयराम जयराम रमेश ने कहा, बीजेपी की देश में तीन B टीम हैं, जो कांग्रेस का वोट काटने के लिए बनी हैं. पहली टीम असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM, दूसरी AAP और तीसरी गुलाम नबी आजाद की DAP है. जयराम रमेश ने कहा, आजाद की पार्टी के नेता और कार्यकर्ता वापस कांग्रेस में आ गए हैं, ऐसे में अब आजाद की पार्टी डोडा की पार्टी रह गई है. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, आजाद की पार्टी सिर्फ डोडा तक सीमित रह गई है. आजाद को कांग्रेस के वोट तोड़ने के लिए भेजने वाले मोदी-शाह (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह) की रणनीति विफल हो गई है. जयराम रमेश ने कहा, कठुआ और सांबा दोनों जिलों में भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का जबरदस्त साथ मिला है. मुझे 100 प्रतिशत विश्वास है कि जम्मू और कश्मीर में अब तक जो लोग रैली में आए हैं, वे सभी स्थानीय हैं और पंजाब या हरियाणा से नहीं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










