
AAP से अलायंस, बाबरिया से बवाल और गायब तस्वीरें... लवली ने 4 पन्नों की इस्तीफे वाली चिट्ठी में दिल्ली कांग्रेस की कलह सामने रख दी
AajTak
ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जब नेताओं ने बाबरिया के तौर-तरीकों पर आपत्ति जताई है. लवली के मुताबिक, उन पर बाबरिया के खिलाफ रहने वाले नेताओं को बाहर करने का भारी दबाव है.
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से अरविंदर सिंह लवली (Arvinder Singh Lovely) ने इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफे के बाद दिल्ली कांग्रेस (Delhi Congress) में एक नया घमासान छिड़ गया है. बताया जा रहा है कि लवली ने दिल्ली कांग्रेस प्रभारी महासचिव दीपक बाबरिया के साथ अनबन के चलते पद छोड़ा है. लवली ने अपने लंबे पत्र में कई तरह नाराजगी और इस्तीफे के पीछे की वजहों का जिक्र किया है.
'मामले को गंभीरता से लेना चाहिए...'
अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि मेरा मानना है कि उन्होंने जो कुछ भी लिखा है और पत्र के जरिए अपना दर्द व्यक्त किया है, पार्टी को उस पर विचार करना चाहिए. वह पार्टी के लिए एक संपत्ति हैं, हमारे सीनियर नेतृत्व को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए. हमें उन चीजों से बचना चाहिए, जो पार्टी ने राज्य में जो कुछ भी हासिल किया है, उसमें बाधा डाल सकती है. अरविंदर सिंह लवली काफी पीड़ा में है, आलाकमान को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए.
लवली ने क्यों दिया इस्तीफा?
अरविंदर सिंह लवली पर कई सारे नेताओं को अनुशासनात्मक कार्रवाई कर हटाने का पहले से दबाव था लेकिन आखिरी वजह बना कन्हैया कुमार के कार्यालय उद्घाटन का पोस्टर. कन्हैया कुमार नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं और रविवार को उनके कार्यालय का उद्घाटन तय था. लेकिन कन्हैया के पोस्टर पर कांग्रेस के कई सीनियर नेता नहीं नजर आए, जिस पर पार्टी के अंदर नेताओं में काफी गुस्सा है.
कन्हैया कुमार के पोस्टर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली का फोटो भी नहीं था. कन्हैया कुमार के पोस्टर पर सिर्फ तीन तस्वीर नजर आ रही हैं. सबसे बड़ी तस्वीर खुद कन्हैया कुमार की है. इसके अलावा पोस्टर में राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल की तस्वीरों को जगह मिली है. इसके अलावा पोस्टर में और किसी की तस्वीर नहीं लगाई गई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










