
AAP विधायक अमानतुल्लाह ने गिरफ्तार ISIS के संदिग्ध को बताया बेकसूर, जल्द रिहा करने की मांग
AajTak
बाटला हाउस इलाके से एनआईए ने मोहसिन अहमद को 6 अगस्त को गिरफ्तार किया था. सूत्रों के मुताबिक मोहसिन ISIS का ऑनलाइन प्रोपोगेंडा चला रहा था. मोहसिन बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है और पिछले 6 महीने से वह बाटला हाउस में किराए पर रह रहा था.
बाटला हाउस इलाके से पकड़े गए ISIS के एक संदिग्ध मददगार की गिरफ्तार पर आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान (Amanatullah Khan) ने सवाल खड़े कर दिए हैं. दरअसल, नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) द्वारा स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के जश्न से पहले मोहसिन अहमद () नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. जिसे कोर्ट ने रिमांड पर भेज दिया है. आरोप है कि मोहसिन दिल्ली में रहकर ISIS के लिए फंड जुटा रहा था. वह जामिया यूनिवर्सिटी में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था. अब इसको लेकर दिल्ली के ओखला से आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने भाजपा और आरएसएस पर मुसलमानों को बदनाम करने का आरोप लगाया है.
अमानतुल्लाह खान ने कहा कि NIA द्वारा जामिया के छात्र मोहसिन की गिरफ्तारी सरा-सर गलत और असंवैधानिक है. भाजपा और RSS वालों ने ISIS के नाम पर मुसलमानों को बदनाम और परेशान करने का नया तरीका निकाला है. मोहसिन बेकसूर है और उसका किसी भी असामाजिक तत्व के साथ कोई सम्बंध नहीं रहा है. मोहसिन को जल्द रिहा किया जाए.
बिहार का रहने वाला है मोहसिन
बाटला हाउस इलाके से एनआईए ने मोहसिन को 6 अगस्त को गिरफ्तार किया था. सूत्रों के मुताबिक मोहसिन ISIS का ऑनलाइन प्रोपोगेंडा चला रहा था. मोहसिन बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है और पिछले 6 महीने से वह बाटला हाउस में किराए पर रह रहा था. उसके साथ कुछ और साथी भी रहते थे. बताया जा रहा है कि उन्हें इसके काम के बारे में कोई जानकारी नहीं थी.
देवबंद से मिला था सुराग
सूत्रों के मुताबिक एनआईए ने कुछ दिनों पहले 6 राज्यों के 13 ठिकानों पर छापेमारी की थी. इनमें देवबंद भी शामिल है, जहां से मोहसिन के बारे में जानकारी मिली थी. सूत्रों के मुताबिक मोहसीन भारत और विदेशों से ISIS के लिए फंड इकट्ठा करता था और फिर उसे क्रिप्टोकरेंसी के जरिये सीरिया और ISIS के प्रभाव वाले अलग-अलग क्षेत्रों में भेजता था.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








