
AAP विधायक अमानतुल्लाह खान ने दिल्ली पुलिस को भेजा मानहानि नोटिस, माफी मांगे या दे हर्जाना
AajTak
अमानतुल्लाह खान ने दिल्ली पुलिस को मानहानि नोटिस भेजा है. उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस मुझे लगातार निशाना बना रही है.
आम आदमी पार्टी के ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान ने दिल्ली पुलिस को मानहानि नोटिस भेजा है. उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस मुझे लगातार निशाना बना रही है. दिल्ली पुलिस ने मेरे परिवार को बदनाम करने के साथ-साथ सम्मान से जीने के अधिकार पर भी हमला किया है. इसके लिए दिल्ली पुलिस या तो माफी मांगे या हर्जाना भरे.
अमानतुल्लाह खान ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने दिल्ली पुलिस को मानहानि नोटिस भेजा है. उन्होंने लिखा, "दिल्ली पुलिस लगातार मुझे निशाना बना रही है, इस बार दिल्ली पुलिस ने मेरे परिवार को बदनाम करने के साथ–साथ प्रतिष्ठा का अधिकार और सम्मान के साथ जीने के अधिकार पर भी हमला किया है. @DelhiPolice बिना किसी सबूत के मनगढ़ंत कहानियां बुन रही हैं."
उन्होंने एक और ट्वीट करते हुए दिल्ली पुलिस से पूछा, "कौन सी जमीनों पर मैंने कब्ज़ा किया या कहां पर Illegal Construction किया है? मैंने कहां दंगे भड़काए? वो कौन सा गैंग है जिसका मैं हिस्सा हूं? आज मैनें @DelhiPolice को मानहानि का नोटिस भेजा है, दिल्ली पुलिस या तो माफी मांगें या हर्जाना भरे."

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










