
AAP ने लक्ष्मी नगर और पटेल नगर में भंग किया पूरा संगठन, चुनाव के बीच बड़ा एक्शन
AajTak
बीते दिनों मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए देने का ऐलान किया था और हर विधानसभा में उसको लेकर फॉर्म भी जमा कराए जा रहे थे. आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक नितिन त्यागी ने इसे लेकर अपना विरोध दर्ज कराया था.
लोकसभा चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी ने पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर और पटेल नगर में अपने पूरे संगठन को भंग कर दिया है. पिछले दिनों आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक नितिन त्यागी ने 1000 रुपए वाली स्कीम का विरोध किया था और कहा था कि पार्टी सिर्फ चुनाव जीतने के लिए झूठा प्रचार कर रही है.
दरअसल बीते दिनों मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए देने का ऐलान किया था और हर विधानसभा में उसको लेकर फॉर्म भी जमा कराए जा रहे थे. आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक नितिन त्यागी ने इसे लेकर अपना विरोध दर्ज कराया था.
पार्टी ने लक्ष्मी नगर में भंग किया संगठन
अब पार्टी ने इस पर एक्शन लेते हुए पटेल नगर और पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में अपने पूरे संगठन को भंग कर दिया है. विरोध करने के बाद अब आम आदमी पार्टी और उनके नेता अपने प्रचार में महिलाओं को एक हजार रुपए दिए जाने वाली स्कीम का जिक्र नहीं कर रहे हैं.
किया था पार्टी की स्कीम का विरोध
कुछ दिनों पहले नितिन त्यागी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें उन्होंने कहा, 'आजकल हम लोग हर जगह पर एक हजार रुपए वाला फॉर्म भरवा रहे हैं. ये गलत है और झूठ है, अभी ये स्कीम पास नहीं हुई है और इसके पास होने की कोई संभावना भी नहीं है.'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










