
AAP के चुनाव कैंपेन की दिशा मोड़ सकता है मनीष सिसोदिया की जमानत पर फैसला
AajTak
संजय सिंह के जेल से छूटने के बाद मनीष सिसोदिया ने कोर्ट में नई अर्जी दी है, और इस बार कोई और काम नहीं बल्कि सीधे कहा है कि वो चुनाव प्रचार के लिए जमानत चाहते हैं- अगर सिसोदिया की जमानत मंजूर या नामंजूर हुई तो आम आदमी पार्टी को कितना फायदा या नुकसान होगा?
अरविंद केजरीवाल की गैरमौजूदगी में आम आदमी पार्टी ने अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है, और नया नारा दिया है - 'जेल का जवाब वोट से.'
आप नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय के नेतृत्व में कैंपेन की शुरुआत दिल्ली के विश्वास नगर से हुई है. ये वो इलाका है जहां 2015 और 2020 के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को बीजेपी से हार का मुंह देखना पड़ा था.
अव्वल तो अरविंद केजरीवाल के बाद दिल्ली में फिलहाल संजय सिंह ही नंबर 2 की भूमिका में नजर आ रहे हैं. खास बात ये है कि शुरू से ही आम आदमी पार्टी में नंबर 2 रहे दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी बाहर आने का इंतजार कर रहे हैं.
हाल ही में जेल से लिखी अपनी चिट्ठी में भी मनीष सिसोदिया ने ऐसी मंशा जाहिर की थी, और अब दिल्ली की अदालत में भी उनकी तरफ से जमानत अर्जी दाखिल कर दी गई है. कोर्ट ने इस मामले में सीबीआई और ईडी को नोटिस देकर जवाब दाखिल करने को कहा है.
दिल्ली के कोने-कोने से आ रही है एक ही आवाज़ जेल का जवाब वोट से 🔥🇮🇳 pic.twitter.com/9YeurGXDYt

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










