
AAP के इलेक्शन कैंपेन सॉन्ग के कुछ हिस्सों पर EC ने जताई आपत्ति, कहा- इसमें संशोधन करें
AajTak
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने कुछ वाक्यांशों को लिस्टेड किया है, जिनमें कोड का उल्लंघन पाया है. निर्वाचन आयोग ने कहा कि क्लिप के साथ वाक्यांश 'तानाशाही पार्टी को हम चोट देंगे' में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प (वीडियो में 00:21 से 00:23 तक) दिखाई दे रही है, जो स्पष्ट रूप से हिंसा भड़काती है.
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी (AAP) से अपने इलेक्शन कैंपेन सॉन्ग को संशोधित करने के लिए कहा है. आयोग ने कहा कि गीत की एक पंक्ति 'जेल के जवाब में हम वोट देंगे' में एक आक्रामक भीड़ को अरविंद केजरीवाल की तस्वीर के साथ सलाखों के पीछे दिखाया गया है, ये दृश्य 'न्यायपालिका पर संदेह पैदा करता है.'
इसके अलावा ये लाइन कैंपेन सॉन्ग में कई बार सुनाई देती है, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क नियम 1994 के तहत निर्धारित ईसीआई के दिशा-निर्देशों और विज्ञापन कोड के नियम 6 (1 (जी) के प्रावधानों का उल्लंघन करता है.
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने कुछ वाक्यांशों को लिस्टेड किया है, जिनमें कोड का उल्लंघन पाया है.निर्वाचन आयोग ने कहा कि क्लिप के साथ वाक्यांश 'तानाशाही पार्टी को हम चोट देंगे' में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प (वीडियो में 00:21 से 00:23 तक) दिखाई दे रही है, जो स्पष्ट रूप से हिंसा भड़काती है.
इसके अलावा 'गुंडागर्दी के खिलाफ वोट देंगे और तानाशाही करने वाली पार्टी को हम चोट देंगे' इस क्लिप में (00:27 से 00:32 सेकेंड तक) मनीष सिसोदिया को पुलिस ले जाती दिख रही है.
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के मुताबिक गीत के बोल यानी शब्द और क्लिप ऐसे हैं कि इससे पुलिस की खराब छवि पेश होती है और यह पुलिस के कामकाज पर संदेह पैदा करता है. प्रचार गीत की एक पंक्ति है 'आवाजें खिलाफ थी जो सबको जेल में डाल दिया, बस उनको बाहर रखा जिन्होंने माल दिया', ये सत्ताधारी पार्टी पर बिना सबूत के आरोप हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










