
AAP की पंजाब के गवर्नर को खरी-खरी, सौरभ भारद्वाज बोले- खुद को प्रिंसिपल, विधायकों को स्टूडेंट समझ रहे
AajTak
आम आदमी पार्टी ने पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित पर तीखा प्रहार किया है. पंजाब विधानसभा के स्पेशल सेशन को लेकर छिड़ी जंग में अब पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि गवर्नर सरकार के काम में टांग अड़ा रहे हैं. वहीं पंजाब की भगवंत मान सरकार ने सेशन बुलाने का कारण पूछने वाली राजभवन की चिट्ठी का भी जवाब दिया है.
पंजाब में विधानसभा का स्पेशल सेशन बुलाया जाना नई सियासी जंग बन चुका है. इसे लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) राज्य के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित पर हमलावर बनी हुई है. पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने जहां गवर्नर पर सरकार के काम में टांग अड़ाने का आरोप लगाया है. वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने राजभवन की उस चिट्ठी का जवाब भी भेज दिया है, जिसमें उनसे सेशन बुलाने की वजह पूछी गई है.
जीएसटी, पराली पर होगी चर्चा
पंजाब सरकार ने गवर्नर की चिट्ठी का जवाब देते हुए कहा कि विधानसभा के सत्र के दौरान जीएसटी, पराली जलाने और बिजली से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जानी है. इसलिए उसने 27 सितंबर को विधानसभा सत्र बुलाने की मंजूरी मांगी है. साथ ही कहा कि आज से पहले राज्यपाल या राजभवन की ओर से किसी सरकार से विधानसभा सत्र बुलाने का कारण पूछा नहीं गया है. अगर राज्य मंत्रिमंडल से सत्र बुलाने का प्रस्ताव पास हो जाता है, तो राज्यपाल इसे मानने के लिए बाध्य होता है.
राज्यपाल का व्यवहार मर्यादा के खिलाफ
दिल्ली में उपराज्यपाल के साथ खींचतान के बाद आम आदमी पार्टी अब पंजाब के राज्यपाल के व्यवहार को लेकर हमलावर बनी हुई है. पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली के एलजी के बाद अब पंजाब के राज्यपाल आम आदमी पार्टी की सरकार के काम में टांग अड़ा रहे हैं. भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त एलजी-राज्यपाल का व्यवहार प्रजातंत्र की मर्यादा के खिलाफ है, इस तरीके से प्रजातंत्र खत्म हो जाएगा. उन्होंने कहा कि देश में 75 साल में कभी नहीं देखा कि कोई राज्यपाल कह रहा हो कि पहले मुझे लिस्ट ऑफ बिजनेस दिखाओ, उसके बाद पंजाब विधानसभा का सत्र बुला सकते हैं. दिल्ली में जब से अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बने हैं तब से एलजी ने हर चीज में टांग अड़ानी शुरू की है. 2014 से पहले ऐसा नहीं था.
स्कूल के प्रिंसिपल की तरह कर रहे व्यवहार

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








