
'AAP की नई सरकार में मनीष सिसोदिया होंगे डिप्टी CM', चुनाव से पहले केजरीवाल का बड़ा ऐलान
AajTak
अरविंद केजरीवाल ने जंगपुरा में प्रचार के दौरान कहा कि आम आदमी पार्टी की नई सरकार में मनीष सिसोदिया ही डिप्टी CM होंगे. केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया मेरे सेनापति हैं, छोटे भाई हैं और सबसे प्यारे हैं. दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है. सब कह रहे हैं कि भले आम आदमी पार्टी की 2-4 सीटें कम आएं, लेकिन सरकार आम आदमी पार्टी की ही बन रही है.
दिल्ली में चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है. यहां 5 फरवरी को वोटिंग होनी है, इसे लेकर राजनीतिक पार्टियां पूरी ताकत लगा रही हैं, इसी क्रम में दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने जंगपुरा में प्रचार के दौरान कहा कि आम आदमी पार्टी की नई सरकार में मनीष सिसोदिया ही डिप्टी CM होंगे.
केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया मेरे सेनापति हैं, छोटे भाई हैं और सबसे प्यारे हैं. दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है. सब कह रहे हैं कि भले आम आदमी पार्टी की 2-4 सीटें कम आएं, लेकिन सरकार आम आदमी पार्टी की ही बन रही है. उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया आम आदमी पार्टी की सरकार में फिर से उपमुख्यमंत्री बनेंगे.
दिल्ली के पूर्व सीएम ने कहा कि आप लोगों का विधायक अगर उपमुख्यमंत्री होगा, तो सारे अधिकारी फोन पर ही आपके काम कर देंगे. किसी अफ़सर की हिम्मत नहीं होगी, जो उपमुख्यमंत्री की विधानसभा के आदमी का फ़ोन ना उठाए.
प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो लोग बिजली का बिल जीरो चाहते हैं, वे आम आदमी पार्टी को वोट दें और जो लोग बिजली बिल के रूप में भारी रकम चाहते हैं, वे भाजपा को वोट दें. केजरीवाल ने कहा कि भाजपा कह रही है कि अगर उनकी सरकार बनी तो वे लोग बिजली पर सब्सिडी समाप्त कर देंगे, बीजेपी वाले मुफ्त बिजली के खिलाफ हैं.
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव, सिर्फ राष्ट्रीय राजधानी के लिए नहीं बल्कि पूरे देश के लिए चुनाव है. चुनाव में दो विपरीत विचारधाराएं आमने-सामने हैं- एक आम जनता के कल्याण पर केंद्रित है और दूसरी चुनिंदा धनी व्यक्तियों के समूह को लाभ पहुंचाने पर केंद्रित है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










