
AAP का हल्लाबोल! ITO के बाद दिल्ली के इस मेट्रो स्टेशन को भी किया गया बंद, DMRC ने दी ये जानकारी
AajTak
दिल्ली में प्रदर्शन को देखते हुए आज यानी 22 मार्च की सुबह दिल्ली मेट्रो ने आईटीओ मेट्रो के बंद होने की जानकारी दी थी. अब ताजा अपडेट्स के मुताबिक, दिल्ली का एक और मेट्रो स्टेशन भी बंद कर दिया गया है.
शराब घोटाले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता देशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं. मुंबई में भारी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर केंद्र सरकार और ईडी के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं. वहीं, दिल्ली में भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता प्रदर्शन कर रहे हैं. दिल्ली में प्रदर्शन को देखते हुए आज यानी 22 मार्च की सुबह दिल्ली मेट्रो ने आईटीओ मेट्रो के बंद होने की जानकारी दी थी. अब ताजा अपडेट्स के मुताबिक, दिल्ली का एक और मेट्रो स्टेशन भी बंद कर दिया गया है.
दिल्ली मेट्रो ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी कि आज यानी 22 मार्च को आईटीओ के साथ-साथ लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन भी बंद रहेगा. दिल्ली मेट्रो ने कहा कि अगली नोटिस तक दिल्ली का लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन भी बंद रहेगा.
लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास है. पुलिस के निर्देशों के बाद दिल्ली मेट्रो ने लोक कल्याण मार्ग बंद करने का फैसला किया है. वहीं, दिल्ली का आईटीओ मेट्रो स्टेशन आज सुबह 08 बजे से शाम 6 बजे तक के लिए बंद किया गया है.
बता दें, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली शराब घोटाले मामले में गुरुवार शाम को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था. ईडी की टीम कल शाम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची थी. करीब दो घंटे की पूछताछ और आवास पर तलाशी के बाद ईडी ने केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










