
AAP-कांग्रेस के गठबंधन ने बढ़ाई बीजेपी की टेंशन! जानिए दिल्ली मेयर चुनाव में कैसे बदला समीकरण
AajTak
सेंट्रल जोन में AAP के 13, बीजेपी के 10 और कांग्रेस के 2 पार्षद हैं. दो एल्डरमैन की नियुक्ति के बाद मामला लगभग बराबरी का हो गया था. लेकिन कांग्रेस के साथ मिलने के बाद इस जोन में AAP और कांग्रेस के 15 पार्षद होते हैं, जबकि बीजेपी के 12 पार्षद (दो एल्डरमैन समेत) हैं. सिटी-एसपी, करोल बाग और वेस्ट जोन में आम आदमी पार्टी की बराबरी करना बीजेपी के लिए मुश्किल है.
दिल्ली नगर निगम के मेयर का चुनाव 26 अप्रैल को होना है, उससे पहले कांग्रेस और AAP के राजनीतिक गठबंधन ने ना केवल बीजेपी को परेशानी में डाल दिया है, बल्कि ज़ोन में पार्टियों की स्थिति भी उलट गई है. दरअसल, एलजी के एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) मनोनीत करने से पहले स्टैंडिंग कमेटी में बीजेपी को 7 और AAP को 5 जोन में बढ़त थी, लेकिन गठबंधन से समीकरण बदल गया है. हालांकि निगम के 12 जोन में से 4 जोन- केशवपुरम, नजफगढ़, शाहदरा (नॉर्थ) और शाहदरा (साउथ) में बीजेपी के पास बहुमत है. कांग्रेस के गठबंठधन के बाद शाहदरा (नॉर्थ) में खेल पलट गया है.
शाहदरा (नॉर्थ) में ऐसे बदला खेल
शाहदरा (नॉर्थ) जोन में आम आदमी पार्टी के 13, बीजेपी के 18 और कांग्रेस के 3 पार्षद हैं. AAP और कांग्रेस को मिलाकर 16 पार्षद अब हो गए हैं. यानि अब बराबर का मुकाबला है.
सेंट्रल जोन का क्या है गणित
सेंट्रल जोन में AAP के 13, बीजेपी के 10 और कांग्रेस के 2 पार्षद हैं. दो एल्डरमैन की नियुक्ति के बाद मामला लगभग बराबरी का हो गया था. लेकिन कांग्रेस के साथ मिलने के बाद इस जोन में AAP और कांग्रेस के 15 पार्षद होते हैं, जबकि बीजेपी के 12 पार्षद (दो एल्डरमैन समेत) हैं. सिटी-एसपी, करोल बाग और वेस्ट जोन में आम आदमी पार्टी की बराबरी करना बीजेपी के लिए मुश्किल है.
स्टैंडिंग कमेटी का क्या है समीकरण

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








