
aajtak.in पर पब्लिक ने बनाया अपना मेनिफेस्टो, 'भ्रष्टाचारियों को जेल' सबसे पहला वादा
AajTak
देश में लोकसभा चुनाव के दौरान aajtak.in के रीडर्स ने विशेष प्रस्तुति के जरिए अपने-अपने मेनिफेस्टो तैयार किए जिसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया. लोगों के इन मेनिफेस्टो में जो ट्रेंड देखने को मिला उसके मुताबिक भ्रष्टाचार देश में सबसे बड़ा मुद्दा है. 9 फीसदी लोगों ने अपने मेनिफेस्टो में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई को पहले नंबर पर रखा. वहीं बेरोजगारी को भी उन्होंने अपने घोषणा पत्र में जगह दी.
देश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं और अब से 48 घंटों के बाद नतीजों का ऐलान भी हो जाएगा. इस दौरान हर राजनीतिक पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया और बड़े-बड़े वादे भी किए. इस दौरान aajtak.in ने अपने रीडर्स से जाना कि क्या थे उनके लिए बड़े चुनावी मुद्दे. वो मुद्दे जिन्हें मेनिफेस्टो में जगह दी जानी चाहिए. हजारों लोगों ने इस विशेष प्रस्तुति के जरिए अपने-अपने मेनिफेस्टो तैयार किए. लोगों के इन मेनिफेस्टो में जो ट्रेंड देखने को मिला उसके लिहाज से इन चुनावों में रीडर्स के लिए सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा करप्शन का रहा. यही वजह है कि सबसे ज्यादा लोगों ने अपने मेनिफेस्टो में भ्रष्टाचारियों को जेल में डालने का वादा शामिल किया.
भ्रष्टाचार पर लगाम
आज तक के ऑनलाइन मेनिफेस्टो के परिणाम के मुताबिक 9 फीसदी लोगों के लिए पहली प्राथमिकता भ्रष्टाचारियों को जेल भेजना था. लोग देश में भ्रष्टचार के मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई चाहते हैं. वहीं 8 फीसदी लोगों को मानना है कि देश में अच्छी सड़कें होनी चाहिए जिससे लोगों के लिए कम समय में एक जगह से दूसरी जगह पहुंचना आसान हो जाए. परिवहन सुगम होने पर इससे कारोबार को भी फायदा मिलता है.
वहीं अगर अलग-अलग मामलों में न्याय की बात की जाए तो 7 फीसदी लोगों का मत है कि देश में ऐसी व्यवस्था बननी चाहिए जिससे लोगों को किसी भी केस में जल्द से जल्द न्याय मिले. इसके अलावा देश में शिक्षा भी अहम मुद्दा है. आज तक के इलेक्शन मेनिफेस्टो में 7 फीसदी लोग चाहते हैं कि देश में पढ़ाई सस्ती हो. तमाम स्कूलों की बढ़ी हुई फीस से लोग परेशान हैं और वो अपने बच्चों की अच्छी पढ़ाई के साथ ही चाहते हैं कि फीस में कमी आए और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले.
नौकरी और क्राइम कंट्रोल बड़ा मुद्दा

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










