
aajtak e-चुनाव में एनडीए को 397 सीटें, इंडिया गठबंधन को 121 सीटें मिलने का अनुमान
AajTak
aajtak e-चुनाव के सर्वे में करीब सवा लाख लोगों ने हिस्सा लिया. इनमें से लगभग 73% लोगों ने बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को लगातार तीसरी बार सत्ता में देखने की इच्छा जताई जबकि विपक्षी इंडिया ब्लॉक को लगभग 23% वोट मिले. करीब 4 फीसदी वोट अन्य को मिले. अगर इन वोटों को सीटों में बांट दिया जाए तो एनडीए को 397 सीटें मिलने का अनुमान है.
लोकसभा चुनाव के सात चरणों में संपन्न हुई वोटिंग में देशभर के करोड़ों मतदाताओं ने अपने वोट के जरिए नई सरकार के गठन का जनादेश ईवीएम में दर्ज किया. इस दौरान aajtak.in ने भी अपनी विशेष प्रस्तुति e-चुनाव के जरिए ऑनलाइन सर्वे कराया और जनता का मूड जानने की कोशिश की. अब जबकि देशभर में वोटिंग संपन्न हो चुकी है, एक्जिट पोल के नतीजे एनडीए की सत्ता में धमाकेदार वापसी की मुनादी कर रहे हैं तब समय है ये जानने का कि आखिर aajtak.in के रीडर्स ने अपना जनादेश किस पार्टी के पक्ष में दिया.
बता दें कि करीब सवा लाख लोगों ने इस e-चुनाव में हिस्सा लिया. इनमें से लगभग 73% लोगों ने बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को लगातार तीसरी बार सत्ता में देखने की इच्छा जताई जबकि विपक्षी इंडिया ब्लॉक को लगभग 23% वोट मिले. करीब 4 फीसदी वोट अन्य को मिले. अगर इन वोटों को सीटों में बांट दिया जाए तो एनडीए को 397 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन के हिस्से में 121 सीटें आती दिख रही हैं. इस हिसाब से अन्य के हिस्से में 25 सीटें आ रही हैं.
कैसे होता है e-चुनाव?
ये e-चुनाव एक मोबाइल नंबर,एक-वोट फॉर्मेट के आधार पर कराया गया. 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग के साथ ही ई-चुनाव की वोटिंग लाइन जनता के लिए खोल दी गई जो सातवें चरण की वोटिंग पूरी होने के साथ 1 जून को ही बंद हुई. इस दौरान एक लाख तीस हजार से ज्यादा लोगों ने अपने राज्य चुने और वहां चुनाव मैदान में दो-दो हाथ कर रही पार्टियों में से अपनी पसंदीदा पार्टी के लिए वोट किया. वोटिंग के आंकड़े प्रामाणिक हों और एक ही व्यक्ति बार-बार वोट डालकर अंतिम परिणामों को प्रभावित ना कर सके, इसके लिए यूजर्स को अपने मोबाइल नंबर के जरिए सिर्फ एक बार ही वोट करने की अनुमति दी गई और उसके वोट को पूरी तरह गोपनीय रखा गया.
दिल्ली की जनता ने किसे दिया डिजिटली वोट?
अगर दिल्ली की बात करें तो ई-चुनाव तकरीबन वही नतीजे बता रहा है जो ज्यादातर एक्जिट पोल बता रहे हैं कि दिल्ली में बीजेपी को छह तो इंडिया गठबंधन को एक सीट मिलने का अनुमान है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










