
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 8 जून 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 8 जून, 2025 की खबरें और समाचार: पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने शनिवार को ईद-उल-अज़हा के मौके पर एलओसी पर स्थित अग्रिम चौकियों का दौरा किया. उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना दयालपुर इलाके के डी ब्लॉक से में एक 9 साल की मासूम बच्ची खून से लथपथ एक फ्लैट में सूटकेस में मिली. भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई आज होगी. कोलंबिया की राजधानी बोगोता में कंजरवेटिव डेमोक्रेटिक सेंटर पार्टी के सीनेटर और 2026 राष्ट्रपति चुनाव उम्मीदवार मिगुएल उरीबे तुर्बे पर गोलीबारी हुई. मणिपुर में शनिवार रात 11:45 बजे से पांच जिलों- इंफाल वेस्ट, इंफाल ईस्ट, थौबल, बिष्णुपुर और ककचिंग में इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाओं को 5 दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया गया है.
पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने शनिवार को ईद-उल-अज़हा के मौके पर एलओसी पर स्थित अग्रिम चौकियों का दौरा किया. उन्होंने सैनिकों के साथ त्योहार मनाया और फ्रंट लाइन पर तैनात अधिकारियों और जवानों से मुलाकात की. उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना दयालपुर इलाके के डी ब्लॉक से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 9 साल की मासूम बच्ची खून से लथपथ एक फ्लैट में सूटकेस में मिली. भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई आज यानि कि रविवार को लखनऊ के 5 स्टार होटल सेंट्रम में दोपहर एक बजे होगी. कोलंबिया की राजधानी बोगोता में कंजरवेटिव डेमोक्रेटिक सेंटर पार्टी के सीनेटर और 2026 राष्ट्रपति चुनाव उम्मीदवार मिगुएल उरीबे तुर्बे पर शनिवार को गोलीबारी हुई. मणिपुर में शनिवार रात 11:45 बजे से पांच जिलों- इंफाल वेस्ट, इंफाल ईस्ट, थौबल, बिष्णुपुर और ककचिंग में इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाओं को 5 दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. पढ़ें रविवार सुबह की पांच बड़ी खबरें.
1. पाकिस्तान ने बकरीद पर फिर छेड़ा कश्मीर राग... LoC पर दिखे जनरल आसिम मुनीर, सैनिकों से कही ये बात
पाकिस्तान सुधरने का नाम नहीं ले रहा है. बकरीद के मौके पर एक बार फिर उसने कश्मीर का राग अलापा है. PAK सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने शनिवार को नियंत्रण रेखा (LoC) पर स्थित अग्रिम चौकियों का दौरा किया और वहां तैनात सैनिकों से मुलाकात की. मुनीर ने अपने सैनिकों को बकरीद की मुबारकबाद दी और उनसे बातचीत की. पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) द्वारा जारी बयान में कहा गया कि जनरल मुनीर ने सैनिकों के मनोबल, युद्धक तैयारी और सतर्कता की सराहना की. उन्होंने जवानों से कहा कि अपनों से दूर रहकर ईद मनाना इस बात का प्रतीक है कि वे राष्ट्र सेवा को सर्वोपरि मानते हैं.
2. दिल्ली में 9 साल की बच्ची से दरिंदगी! सूटकेस में खून से लथपथ मिली, आरोपी को दबोचने में जुटी 6 टीम, कई जगह छापे
उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना दयालपुर इलाके के डी ब्लॉक से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 9 साल की मासूम बच्ची खून से लथपथ एक फ्लैट में सूटकेस में मिली. बताया जाता है कि बच्ची करीब दो घंटे तक इसी में थी. इसकी सूचना जैसे ही परिजनों को लगी, उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. आशंका जताई जा रही है कि बच्ची को दुष्कर्म के बाद सूटकेस में भरकर फ्लैट में ही छोड़ दिया गया था.
3. रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई आज, अखिलेश यादव समेत शामिल होंगे 300 VIP गेस्ट, खाने में सिर्फ वेज

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.









