
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 8 जनवरी, 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 8 जनवरी, 2024 की खबरें और समाचार: मालदीव के मंत्रियों द्वारा दिए गए बयान से वहां की सरकार बैकफुट पर है और सोशल मीडिया पर बायकॉट मालदीव ट्रेंड कर रहा है. पवार फैमिली में एक बार फिर जुबानी जंग छिड़ी हुई है.उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है.
पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मालदीव के टूरिज्म पर भारी पड़ती दिखाई दे रही है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में जुबानी जंग छिड़ी हुई है. अजित पवार ने जहां शरद पवार की उम्र पर सवाल उठाए हैं तो वहीं सुप्रिया सुले ने अजित पवार को सीनियर सिटीजन करार दे दिया. दिव्या मर्डर केस में अब आरोपी होटल मालिक की गर्लफेंड सामने आई है और उसने कई राज खोले हैं. दिल्ली सहित उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है. अजिंक्य रहाणे ने इग्लैंड के खिलाफ आगामी सीरीज को लेकर कहा है कि वो इस पर बात नहीं करना चाहते हैं. पढ़ें आज की पांच अहम खबरें-
मालदीव पर कम नहीं हो रहा है भारत का गुस्सा, EaseMyTrip ने सस्पेंड की सभी फ्लाइट्स बुकिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मालदीव पर भारत का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है. मालदीव पर आम लोगों के साथ-साथ अब भारत की दिग्गज ट्रैवल कंपनियों ने भी अपने गुस्से का इजहार करना शुरू कर दिया है. देश की बड़ी ट्रैवल कंपनी ईजमाइट्रिप (EaseMyTrip) ने मालदीव की अपनी सभी फ्लाइट्स बुकिंग को कैंसिल कर दिया है. कंपनी के को फाउंडर और CEO निशांत पिट्टी ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी है.
'84 साल के होने के बाद भी ये आदमी रिटायर ही नहीं होता...', अजित के बयान पर पवार फैमिली में छिड़ी जंग, रोहित पवार के बाद सुप्रिया सुले भी भड़कीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों गुटों के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है. अजित पवार ने जहां शरद पवार की उम्र को लेकर उन पर निशाना साधा तो वहीं उनके भतीजे रोहित और एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने भी अजित पवार पर पलटवार किया है. विधायक रोहित पवार ने अजीत गुट की आलोचना की. इसके बाद जैसे ही अजित पवार ने पलटवार किया तो रोहित के बचाव में बुआ सुप्रिया सुले आगे आ गईं. महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने रविवार को अपने चाचा शरद पवार की उम्र को लेकर उन पर परोक्ष हमला किया था.
Weather Update: दिल्ली से पंजाब तक शीतलहर, ठंड के बीच इन राज्यों में बारिश की संभावना, जानें मौसम का हाल उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है. कोहरे के साथ शीतलहर ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है. पहाड़ों पर कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. कई शहरों में पारा माइनस में पहुंच गया है. श्रीनगर से लेकर लेह-लद्दाख तक जमाने वाली सर्दी पड़ रही है. वहीं, यूपी से बिहार और दिल्ली से बंगाल एवं ओडिशा तक सभी जगह शीतलहर और कोहरे का प्रकोप देखने को मिल रहा है.
मॉडल दिव्या पाहुजा मर्डर केस: होटल मालिक अभिजीत की गर्लफ्रेंड आई सामने, खोले उस रात के कई अहम राज दिव्या पाहुजा हत्याकांड की गुत्थी को एसआईटी अभी तक नहीं सुलझा पाई है और ना ही उसके शव का पता लगा पाई है. हालांकि अब इस मामले में हत्या के मुख्य आरोपी और होटल मालिक अभिजीत की गर्लफ्रेंड की भी एंट्री हो गई है. बता दें कि गैंगस्टर संदीप गाड़ौली की गर्लफ्रेंड रह चुकी मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या गुरुग्राम के एक होटल में 2 जनवरी की रात को कर दी गई थी. अब एसआईटी को जानकारी मिली है कि दिव्या की हत्या का मुख्य आरोपी होटल मालिक अभिजीत उसके शव को ठिकाने लगाने में अपनी गर्लफ्रेंड की भी मदद लेना चाहता था.
Ajinkya Rahane, IND vs ENG Series: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेलेंगे अजिंक्य रहाणे? स्टार प्लेयर के जवाब में छलका दर्द भारतीय क्रिकेट टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार नजर आ रही है. इसके बाद टीम को अपने ही घर में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलना है. इस सीरीज में चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही है. मगर उससे पहले ही रहाणे की बातों में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज को लेकर निराशा देखी जा सकती है. वो इस सीरीज के बारे में कोई बात ही नहीं करना चाहते हैं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



