
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 7 अक्टूबर 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
भारत के UPI का इस्तेमाल अब कतर में भी हो सकेगा. वहीं, अमेरिकी सेना की नई ग्रूमिंग पॉलिसी पर विवाद बढ़ गया है. इन खबरों के अलावा, पीएम मोदी ने CJI गवई से बात की.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 7 अक्टूबर, 2025 की खबरें और समाचार: अब यूपीआई के जरिए कतर में भी पेमेंट किया जा सकेगा. वहीं, अमेरिकी सेना में दाढ़ी-लंबे बालों पर बैन के खिलाफ भारतीय सिख नेताओं ने नाराजगी जताई है. इन खबरों के अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीजेआई बीआर गवई से बात की है. पढ़ें मंगलवार सुबह की 10 बड़ी खबरें.
UPI का दुनिया में डंका, अब कतर में भी कर सकेंगे पेमेंट, पीयूष गोयल बोले- 'दोनों देशों में गहरे रिश्ते...' भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) का इस्तेमाल अब कतर में भी हो सकेगा. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दोहा के लुलु मॉल में यूपीआई सिस्टम लॉन्च किया. इसके जरिए वहां QR कोड से आसानी से पेमेंट किया जा सकेगा.
अमेरिकी सेना में दाढ़ी-पगड़ी पर बैन, भारत के सिख नेता बोले- ये धार्मिक भावनाओं के खिलाफ
अमेरिकी सेना की नई ग्रूमिंग पॉलिसी पर विवाद बढ़ गया है. नए नियम के तहत दाढ़ी और लंबे बालों पर रोक लगाई गई है, जिससे धार्मिक छूट खत्म हो गई है. सिख, मुस्लिम और यहूदी सैनिकों को धर्म या सेवा में से एक चुनना होगा.
CJI बी आर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश करने वाले वकील राकेश किशोर का लाइसेंस रद्द, कहीं भी नहीं कर पाएंगे वकालत सुप्रीम कोर्ट में CJI बीआर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश करने वाले वकील राकेश किशोर को बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबन के दौरान वे किसी भी अदालत या ट्रिब्यूनल में पेश नहीं हो सकेंगे.
अब तक 20 FIR... आखिर किस विवाद में फंसे मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब, संभल पुलिस ने कसा शिकंजा मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब इन दिनों किसी फैशन शो नहीं, बल्कि ठगी के बड़े मामले को लेकर सुर्खियों में हैं. संभल पुलिस ने जावेद हबीब, उनके बेटे अनस हबीब और सहित परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ अब तक 20 एफआईआर दर्ज कर ली हैं.पश्चिम बंगाल: बोंगांव पुलिस ने लॉन्च किया 'पुलिस बंधु' ऐप, भारत में पहली बार केस ट्रैकर की सुविधा

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










