
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 4 जुलाई 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 4 जुलाई, 2025 की खबरें और समाचार: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का चर्चित वन बिग ब्यूटीफुल बिल पास हो गया है. वहीं, PM मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के दूसरे चरण के लिए गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचे.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 4 जुलाई, 2025 की खबरें और समाचार: खबरों के लिहाज से आज का दिन अहम है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का चर्चित वन बिग ब्यूटीफुल बिल पास हो गया है. वहीं, PM मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के दूसरे चरण के लिए गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचे. इन खबरों के अलावा, टेलीग्राम पर चल रहे तत्काल टिकट बुकिंग रैकेट का पर्दाफाश हुआ है. पढ़ें शुक्रवार सुबह की 10 बड़ी खबरें.
अमेरिकी संसद के दोनों सदनों से पास हुआ 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल', ट्रंप बोले- लाखों परिवारों को 'डेथ टैक्स' से आजादी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का चर्चित वन बिग ब्यूटीफुल बिल गुरुवार देर रात पास हो गया है जो उनके दूसरे कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धि बताई जा रही है. इस विधेयक को सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स से पारित होने के बाद अब राष्ट्रपति के साइन के लिए भेजा दिया गया है. बताया जा रहा है ट्रंप इस बिल पर शाम पांच बजे करीब साइन करेंगे, जिसके बाद ये बिल कानून बन जाएगा.
दो दिवसीय दौरे पर त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचे PM मोदी, पीएम कमला ने किया जोरदार स्वागत...दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर PM मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के दूसरे चरण के लिए गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंच गए, जहां पीयार्को इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर त्रिनिदाद और टोबैगो की पीएम कमला प्रसाद-बिसेसर ने पीएम मोदी का ज़ोरदार स्वागत किया. इस दौरान पीएम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. साल 1999 के बाद किसी भी भारतीय पीएम की त्रिनिदाद और टोबैगो की ये पहली आधिकारिक यात्रा है.
एक मिनट में तत्काल टिकट! रेलवे के नए ऐलान के बाद टेलीग्राम पर चल रहा रैकेट, बेची जा रही आधार वेरिफाइड ID इंडिया टुडे की OSINT टीम ने टेलीग्राम और वॉट्सऐप पर एक्टिव 40 से ज़्यादा ग्रुप्स के एक नेटवर्क की पहचान की है, जो ई-टिकटिंग के बड़े ऑनलाइन ब्लैक मार्केट का एक छोटा सा हिस्सा है. यहां हज़ारों एजेंट्स एक्टिव रहते हैं और गवर्नमेंट रेगुलेशन के बावजूद इनका बिजनेस धड़ल्ले से चल रहा है.
एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को HC से झटका, सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में रद्द नहीं होगी FIR दिल्ली हाईकोर्ट ने सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज FIR को रद्द करने का अनुरोध किया था. हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद जैकलीन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का खतरा और गहरा गया है. दरअसल, जैकलीन को इस मामले में सह-आरोपी बनाया गया है.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






