
डॉक्टर दुबई ट्रिप पर निकले, इधर घर में हो गई 1.47 करोड़ की चोरी... चोर डेढ़ घंटे तक खंगालते रहे कोना-कोना
AajTak
अहमदाबाद में एक डॉक्टर के घर में 1.47 करोड़ रुपये की चोरी हो गई. डॉक्टर परिवार के साथ दुबई घूमने गए थे, तभी दो दोस्तों ने सुनसान घर को निशाना बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक तिजोरी और घर का कोना-कोना खंगाल डाला. पुलिस ने करीब 200 सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद दोनों आरोपियों तक पहुंच बनाई और उन्हें अरेस्ट कर लिया.
अहमदाबाद के सैटेलाइट इलाके में स्थित माणेकबाग सोसाइटी में एक डॉक्टर के बंद घर से एक करोड़ से ज्यादा की चोरी हो गई. इस मामले में पुलिस ने दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि डॉक्टर अपने परिवार के साथ मकर संक्राति के दौरान दुबई घूमने गए थे. इसी बीच बंद घर को निशाना बनाते हुए दोनों आरोपियों ने एक करोड़ से ज्यादा की चोरी कर ली.
इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की. अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम ने करीब 200 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद 15 दिन में दो दोस्तों को पकड़ लिया. इसी के साथ चोरी का सारा सामान जब्त कर लिया है.
आरोपी घर में घुसकर करीब एक से डेढ़ घंटे तक रुके रहे. इस दौरान उन्होंने तिजोरी तोड़कर 203.5 तोला सोने के जेवरात, 45 लाख रुपये कैश, साथ ही कीमती चांदी और हीरे के जेवरात चुरा लिए और फरार हो गए. जब डॉक्टर दुबई से घर लौटे तो पता चला कि घर से कुल 1.47 करोड़ की चोरी हुई है. जांच में पता चला कि आभूषणों की कीमत ही 1 करोड़ रुपये से अधिक थी.
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम ने दो दोस्तों को इस मामले में गिरफ्तार किया है. जांच में पता चला कि आरोपी कमलेश परमार और मेहुल परमार बचपन के दोस्त हैं और रिक्शा चलाते हैं. कमलेश परमार आदतन चोर है. कमलेश और मेहुल ने शराब पीने के लिए आपस में बातचीत की और चोरी का फैसला किया. वे चोरी करने के लिए रिक्शा से माणेकबाग पहुंचे. चोरी के बाद पहचान छिपाने के लिए घर में लगा सीसीटीवी डीवीआर भी अपने साथ ले गए. उन्होंने डीवीआर को नदी में फेंक दिया था.
यह भी पढ़ें: सहारनपुर के डायमंड ज्वेलरी शोरूम में करोड़ों की चोरी, दीवार में छेद कर हुए थे दाखिल; कैश-नेकलेस गायब

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










