
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 30 नवंबर 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 30 नवंबर 2025 की खबरें और समाचार: कल से दिसंबर का महीना शुरू होने जा रहा है और देश में कई बड़े बदलाव (Rule Change From 1st December) लागू होने वाले हैं. इसके साथ ही महीने के शुरुआती हफ्ते में होम लोन (Home Loan), ऑटो लोन (Auto Loan) लेने वालों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है.
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में शनिवार को एक साथ 37 खतरनाक माओवादियों ने हथियार डाल दिए. इनमें 12 महिला नक्सली भी शामिल हैं. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) दिसंबर के पहले हफ्ते में रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट या 0.25% की कटौती का ऐलान कर सकता है. पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने एक तस्कर को मार गिराया. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची में खेले गए वनडे मुकाबले में एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान में घुस गया और विरोट कोहली के पैर छूने लगा. पढ़ें आज शाम की 5 बड़ी खबरें...
1. दंतेवाड़ा में 65 लाख के इनामी 37 नक्सलियों का सरेंडर, 26 जवानों के शहादत के जिम्मेदार भीमा ने भी डाले हथियार
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में शनिवार को एक साथ 37 खतरनाक माओवादियों ने हथियार डाल दिए. इनमें 12 महिला नक्सली भी शामिल हैं. इनमें शामिल 27 नक्सली इनामी हैं, जिन पर कुल 65 लाख रुपए का इनाम था. इन्हें डीआरजी कार्यालय दंतेवाड़ा में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में सरेंडर कराया गया. इस बड़े सरेंडर के पीछे डीआरजी, बस्तर फाइटर्स, विशेष आसूचना शाखा, 111वीं- 230वीं सीआरपीएफ वाहिनी और आरएफटी जगदलपुर की संयुक्त रणनीति रही, जिसने महीनों की निगरानी, ग्राउंड इंटेलिजेंस और लगातार दबाव बनाकर इन नक्सलियों को हथियार डालकर मुख्य धारा में लौटने पर मजबूर कर दिया.
2. अगले हफ्ते बड़ा ऐलान... RBI घटा सकता है रेपो रेट, कम हो जाएगी आपकी Loan EMI!
कल से दिसंबर का महीना शुरू होने जा रहा है और देश में कई बड़े बदलाव (Rule Change From 1st December) लागू होने वाले हैं. इसके साथ ही महीने के शुरुआती हफ्ते में होम लोन (Home Loan), ऑटो लोन (Auto Loan) लेने वालों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. दरअसल, एक्सपर्ट्स का मानना है कि महंगाई के कम दबाव के चलते भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट या 0.25% की कटौती का ऐलान कर सकता है. अगर ऐसा होता है तो Loan EMI भी कम हो जाएगी.
3. भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम, BSF के जवान ने तस्कर को मार गिराया

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










