
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 30 दिसंबर 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
DRDO ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का सफल परीक्षण किया. वहीं, दिल्ली-एनसीआर में पड़ रही कड़ाके की ठंड के चलते घना कोहरा छाया रहा.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 30 दिसंबर, 2025 की खबरें और समाचार: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का सफल परीक्षण कर अपनी सैन्य ताकत में इजाफा किया. वहीं, दिल्ली-एनसीआर में आज घने कोहरे की चादर छाई हुई है. इन खबरों के अलावा, बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन हो गया है. पढ़ें मंगलवार सुबह की बड़ी खबरें.
भारतीय सेना की ताकत में बड़ा इजाफा, पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का सफल परीक्षण डीआरडीओ ने सोमवार को ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज में पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट एलआरजीआर 120 का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया. यह परीक्षण भारतीय सेना की भविष्य की युद्ध क्षमता को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है. पिनाका रॉकेट सिस्टम का नाम भगवान शिव के धनुष पर रखा गया है.
दिल्ली-NCR में कोहरे और प्रदूषण का डबल अटैक, विजिबिलिटी जीरो; IMD का रेड अलर्ट दिल्ली में सर्दी अब अपने चरम पर पहुंच गई है. राजधानी समेत पूरे एनसीआर में घना कोहरा छाया हुआ है. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में विजिबिलिटी जीरो हो गई है. सड़कों पर गाड़ियां पार्किंग लाइट जलाकर चल रही हैं. मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है और मंगलवार दोपहर तक कोहरा बने रहने का अनुमान जताया है.
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन हो गया है. बीएनपी की प्रमुख खालिदा जिया ने ढाका के एवर केयर हॉस्पिटल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली. वह 80 वर्ष की थीं और लंबे समय से बीमार चल रही थीं. बीएनपी ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया और उन्होंने सुबह 6 बजे आखिरी सांस ली.
पुतिन के घर के पास गिरे 91 ड्रोन ने बिगाड़ा शांति समझौते का माहौल, जेलेंस्की की सफाई, ट्रंप को भी उतरना पड़ा रूस ने दावा किया है कि यूक्रेन ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के उत्तरी रूस स्थित आवास पर 91 ड्रोन से हमला करने की कोशिश की, जिन्हें एयर डिफेंस ने मार गिराया. यूक्रेन ने आरोपों को झूठा बताया. इस घटनाक्रम से शांति वार्ता को झटका लगा है
नए साल के जश्न पर नोएडा ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी, 31 दिसंबर और 1 जनवरी को रहेगा डाइवर्जन नए साल के जश्न को लेकर नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. यह 31 दिसंबर और 1 जनवरी को लागू रहेगी. सेक्टर 18, गार्डन गैलेरिया, जीआईपी, डीएलएफ, मोदी मॉल, वेव मॉल, सेक्टर 98 और गौड़ सिटी में दोपहर 2 बजे से रात तक विशेष ट्रैफिक डाइवर्जन रहेगा. इस दौरान वाहनों को तय रूट से ही गुजरने की अनुमति होगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










