
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 29 नवंबर, 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 29 नवंबर, 2024 की खबरें और समाचार: संभल हिंसा की जांच के लिए यूपी सरकार ने 3 सदस्यों का न्यायिक आयोग गठित किया है. महाराष्ट्र में सीएम पर सस्पेंस बरकरार है. गृह मंत्री से मुलाकात के बाद एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुंबई की मीटिंग में मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी.
महाराष्ट्र में नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सस्पेंस अभी बरकरार है. गुरुवार रात को कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे, बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस और एनसीपी नेता अजित पवार ने गृह मंत्री के साथ एक लंबी बैठक की. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का आज नौवां और अंतिम दिन है. पदयात्रा आज हजारों भक्तों के साथ ओरछा की ओर प्रस्थान करेगी. चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के शेड्यूल और वेन्यू जैसे तमाम मुद्दों को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की आज (29 नवंबर) एक अहम बोर्ड बैठक होगी. पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें-
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री कौन? शाह के घर 3 घंटे मैराथन मीटिंग, लेकिन नहीं हो पाया फैसला... मुंबई लौटे महायुति नेता महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री कौन होगा? बीती रात दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर करीब 3 घंटे की बैठक के बाद भी इस सवाल का जवाब नहीं मिल पाया है. अमित शाह से महायुति के नेता कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और दोनों पूर्व डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने मुलाकात की. इस बैठक में बीजेपी अध्यक्ष नड्डा भी मौजूद थे. साथ ही एनसीपी सांसद सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल भी मौजूद रहे.
9 दिन में 160 KM... ओरछा आखिरी पड़ाव, आज संपन्न होगी धीरेंद्र शास्त्री की 'सनातन हिंदू एकता' पदयात्रा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का आज नौवां और अंतिम दिन है. पदयात्रा आज अपने तय समय से 2 घंटे पहले सुबह करीब 7 बजे हजारों भक्तों के साथ ओरछाधाम की ओर प्रस्थान करेगी.जानकारी के अनुसार, सनातन हिंदू एकता पदयात्रा सुबह करीब साढ़े दस बजे से साढ़े ग्यारह बजे के बीच ओरछा पहुंचेगी. यात्रा के ओरछा पहुंचने पर सबसे पहले साधु संत और अन्य अतिथियों के उद्बोधन होंगे. इसके बाद हजारों सनातन भक्त एक साथ सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे.
दिल्ली में 3 दिन और लागू रहेंगे GRAP-IV के रूल्स, स्कूलों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये आदेश सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए तय किए गए ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के चौथे चरण के तहत इमरजेंसी उपायों में ढील देने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने आदेश दिया कि ये उपाय 2 दिसंबर तक जारी रहेंगे, हालांकि स्कूलों से जुड़े उपायों में बदलाव किया गया है ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो.कोर्ट ने स्कूल संबंधी रूल्स में ढिलाई दी और प्रदूषण के लिए जिम्मेदार संस्थान CAQM को GRAP IV उपायों के तहत स्कूलों में फिजिकल स्कूल पर प्रतिबंधों में ढील देने पर विचार करने को कहा है.
आज घुटनों पर आएगा पाकिस्तान? चैम्पियंस ट्रॉफी को लेकर ICC की मीटिंग में होगा बड़ा फैसला पाकिस्तान की मेजबानी में अगले साल होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के शेड्यूल और वेन्यू को लेकर अब तक कुछ साफ नहीं हो पाया है. BCCI ने भारतीय टीम को पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया है. ऐसे में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) हाइब्रिड मॉडल को लेकर विचार कर रहा है. मगर दूसरी ओर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भारत और ICC को तगड़ा झटका दिया है. पीसीबी ने हाइब्रिड मॉडल रिजेक्ट कर दिया है. यानी की भारत जो अपने मैच पाकिस्तान से बाहर खेलने वाला था उसे मानने से PCB ने इनकार कर दिया.
संभल में हिंसा सुनियोजित थी या अचानक हुई घटना? जांच के लिए UP सरकार ने गठित किया न्यायिक आयोग

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



