
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 28 सितंबर 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
कर्नाटक के मंगलुरु के धर्मस्थल कांड में शिकायतकर्ता चिन्नैया अदालत में पलट गया, झूठे आरोप स्वीकारे. एशिया कप फाइनल से पहले अभिषेक शर्मा के पिता राजकुमार ने कहा, शतक नहीं, देश की जीत जरूरी. तमिलनाडु पुलिस ने टीवीके चीफ विजय की करूर रैली भगदड़ में साजिश के आरोप खारिज किए. सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो ने पाकिस्तान लिंक व अन्य आरोपों को सिरे से नकारा. इंडसइंड बैंक अकाउंटिंग लैप्स जांच में 2000 करोड़ हेरफेर का खुलासा.
कर्नाटक के मंगलुरु के बहुचर्चित धर्मस्थल कांड में शनिवार देर शाम एक हैरतअंगेज मोड़ सामने आया. इस मामले का शिकायतकर्ता चिन्नैया अदालत में पूरी तरह पलट गया. भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप फाइनल मुकाबले से पहले अभिषेक शर्मा के पिता राजकुमार शर्मा ने कहा कि उनके बेटे शतक नहीं बल्कि देश का जीतना जरूरी है. तमिलनाडु पुलिस ने टीवीके चीफ विजय की करूर रैली में मची भगदड़ के पीछे साजिश के आरोपों को खारिज कर दिया है. पर्यावरण कार्यकर्ता और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीताांजलि अंगमो ने उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को खारिज कर दिया है. इंडसइंड बैंक अकाउंटिंग लैप्स मामले की जांच में 2000 करोड़ की हेरफेर का खुलासा हुआ है.
1. धर्मस्थल कांड में नया मोड़... कोर्ट में पलट गया गवाह, आखिर किसके इशारे पर रची गई रेप-मर्डर की कहानी?
कर्नाटक के मंगलुरु के बहुचर्चित धर्मस्थल कांड में शनिवार देर शाम एक हैरतअंगेज मोड़ सामने आया. इस मामले का शिकायतकर्ता चिन्नैया अदालत में पूरी तरह पलट गया. उसने बेलथांगडी स्थित अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश और न्यायिक प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट की अदालत में दर्ज कराए अपने बयान में स्वीकार किया कि उसने झूठे आरोप लगाए थे. बलात्कार, हत्या और शव दफनाने जैसी कहानियां उसने गढ़ी थीं.
2. 'शतक नहीं, जीत जरूरी...', भारत-पाकिस्तान के फाइनल पर अभिषेक शर्मा के पिता का ये बयान छू लेगा दिल भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप फाइनल मुकाबले को लेकर टीम इंडिया के विस्फोटक बैटर अभिषेक शर्मा के पिता राजकुमार शर्मा ने कहा कि उनके बेटे के शतक से जरूरी देश का जीतना है. बता दें कि भारत और पाकिस्तान एशिया कप के 41 साल के इतिहास में पहली बार फाइनल मुकाबले में एकदूसरे से भिड़ेंगे. भारत आठ बार एशिया कप का खिताब जीत चुका है, वहीं पाकिस्तान दो बार इस टूर्नामेंट का विजेता रहा है. फाइनल मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
3. ‘पथराव का आरोप बेबुनियाद...', पुलिस ने खारिज किए विजय की पार्टी के दावे, कहा- हमारी बात मानते तो भगदड़ न होती
तमिलनाडु पुलिस ने टीवीके चीफ विजय की करूर रैली में मची भगदड़ के पीछे साजिश के आरोपों को खारिज कर दिया है. राज्य पुलिस ने कहा कि तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के नेतृत्व ने करूर रैली में आधिकारिक दिशानिर्देशों की अवहेलना की, जिसमें शनिवार को भगदड़ मचने से 40 लोगों की मौत हो गई थी. पुलिस ने कहा कि विजय की पार्टी ने जगह कम होने के बावजूद भारी भीड़ इकट्ठा की.तमिलनाडु पुलिस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) डेविडसन देवसिरवथम ने तमिलगा वेत्री कझगम के इस दावे का खंडन किया कि पथराव के कारण भगदड़ मची थी, और स्पष्ट किया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.









