
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 28 फरवरी 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 28 फरवरी 2025 की खबरें और समाचार: खबरों के लिहाज से शुक्रवार का दिन काफी अहम रहा है. उत्तराखंड के चमोली जिले के बद्रीनाथ क्षेत्र में भारी हिमस्खलन (एवलांच) हुआ, जिसमें अब भी 47 लोग फंसे हुए हैं. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दारुल उलूम हक्कानिया में हुए आत्मघाती धमाके में कई लोगों की मौत हो गई.
आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 28 फरवरी 2025 की खबरें और समाचार: खबरों के लिहाज से शुक्रवार का दिन काफी अहम रहा है. उत्तराखंड के चमोली जिले के बद्रीनाथ क्षेत्र में भारी हिमस्खलन (एवलांच) हुआ, जिसमें अब भी 47 लोग फंसे हुए हैं. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दारुल उलूम हक्कानिया में हुए आत्मघाती धमाके में कई लोगों की मौत हो गई. बिहार में विधानसभा चुनाव साल के अंत तक होने हैं, लेकिन मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सियासी घमासान अभी से शुरू हो गया है. सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले के जरिए महिला न्यायिक अधिकारियों को बड़ी राहत देते हुए उनको फिर से बहाल करने का आदेश दिया है.
घुटनों तक बर्फ, लगातार Snowfall... माणा एवलांच में करीब 9 घंटे से फंसे हैं 47 मजदूर, रेस्क्यू में आ रहीं ये दिक्कतें
उत्तराखंड के चमोली जिले के बद्रीनाथ क्षेत्र में शुक्रवार को भारी हिमस्खलन (एवलांच) हुआ, इस एवलांच ने भारत-तिब्बत बॉर्डर के पास माणा गांव में स्थित बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) के कैंप को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में 47 मजदूर अभी भी बर्फ में फंसे हुए हैं. घटना के समय कुल 57 मजदूर कैंप में मौजूद थे, जिनमें से अब तक 10 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. सभी को पास के माणा गांव स्थित सेना कैंप में ले जाया गया है. राहत और बचाव दल से मिली जानकारी के मुताबिक बचाए गए 16 में से 4 मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है.
पाकिस्तान: जुमे की नमाज के दौरान मदरसे में सुसाइड अटैक, 5 की मौत, 20 जख्मी
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के नौशेरा जिले में दारुल उलूम हक्कानिया में हुए आत्मघाती धमाके में जेयूआई-एस नेता मौलाना हामिद-उल-हक हक्कानी सहित कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए. धमाका अकोरा खट्टक स्थित मदरसा-ए-हक्कानिया में शुक्रवार की नमाज के दौरान हुआ. खैबर पख्तूनख्वा के मुख्य सचिव शाहब अली शाह ने विस्फोट में मदरसे के केयरटेकर और जमीयत उलेमा इस्लाम (सामी समूह) के प्रमुख हामिद-उल-हक हक्कानी की मौत की पुष्टि की.
बिहार में CM फेस पर बयानबाजी के बाद अब डैमेज कंट्रोल शुरू, नीतीश के सपोर्ट में आए सम्राट चौधरी और मांझी

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












