
चांदी का घोड़ा, मार्बल से बनी शतरंज... भारत आए पुतिन को पीएम मोदी ने दिए 6 अनमोल तोहफे
AajTak
भारत दौरे पर आए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह खास गिफ्ट भेंट किए, जो भारतीय कला, परंपरा, आध्यात्मिकता और कारीगरी की विविधता का प्रतीक हैं. इसमें असम की मशहूर काली चाय से लेकर रूसी भाषा में श्रीमद्भगवद्गीता शामिल है.
भारत दौरे पर आए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय संस्कृति, परंपरा और दोस्ती का अनूठा तोहफा दिया. कुल छह खास उपहार, जिनमें हर एक उपहार में भारत की आत्मा और सांस्कृतिक धरोहर की झलक दिखाई देती है. पहला उपहार रहा असम की मशहूर ब्लैक टी - अपने मज़बूत स्वाद और खास सुगंध के लिए जानी जाने वाली यह चाय भारत की समृद्ध खेती और चाय परंपरा की पहचान है.
दूसरे उपहार के रूप में मुरादाबाद की पारंपरिक कारीगरी से बना सिल्वर टी सेट दिया गया, जो भारत और रूस के साझा “टी कल्चर” यानी चाय की परंपरा की दोस्ताना भावना को दर्शाता है.
तीसरे उपहार के रूप में महाराष्ट्र की कला झलकती है - खूबसूरती से उकेरा गया सिल्वर हॉर्स. इसका आगे बढ़ता हुआ रूप भारत–रूस संबंधों की ऊर्जा, गति और प्रगति का प्रतीक बताया गया है.
चौथा तोहफ़ा है आगरा की शिल्पकला से सजा मार्बल चेस सेट - जिसमें रंगीन सेमी-प्रेशियस स्टोन के साथ बारीक इनले वर्क किया गया है. यह हस्तकला भारतीय कलाकारों की सुंदरता और सटीकता का उदाहरण है.
पांचवां तोहफ़ा कश्मीर का अनमोल ख़ज़ाना - ज़ाफ़रान (केसर), जिसे “लाल सोना” कहा जाता है और जो जीआई टैग से सम्मानित है. यह उपहार भारत की प्राकृतिक सौगात के साथ-साथ कश्मीर की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक भी है.
और आख़िर में, पीएम मोदी ने भेंट की श्रीमद्भगवद्गीता का रूसी संस्करण - जो न सिर्फ़ आध्यात्मिक ग्रंथ है बल्कि जीवन, कर्तव्य और आत्मचिंतन का मार्गदर्शन देता है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






