
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 27 जनवरी 2026 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच आज फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर साइन होंगे. वहीं, भारत ने यूएन में पाकिस्तान को आतंकवाद का वैश्विक केंद्र करार दिया.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 27 जनवरी, 2026 की खबरें और समाचार: भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच आज फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर मोहर लगेगी. वहीं, भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को आतंकवाद का वैश्विक केंद्र बताया. इन खबरों के अलावा, बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट को सस्पेंड कर दिया गया है. पढ़ें मंगलवार सुबह की 10 बड़ी खबरें.
भारत और EU की 'मदर ऑफ ऑल डील' आज, वित्त मंत्रालय ने बताया पूरा रोडमैप भारत और ईयू के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट यानी एफटीए को लेकर लगभग 18 सालों से बातचीत चल रही थी, जो कि अब सफल हो गई है. इसे मदर ऑफ ऑल डील भी कहा जा रहा है. इस समझौते को लेकर बातचीत 2007 में शुरू हुई थी. अब इस ऐतिहासिक समझौते की औपचारिक घोषणा आज की जाएगी, जबकि अंतिम हस्ताक्षर कानूनी प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद किए जाएंगे.
UN में भारत ने रखी 'ऑपरेशन सिंदूर' की एक-एक डिटेल, पाकिस्तान के दावों की ऐसे खोली पोल संयुक्त राष्ट्र यानी यूएन में भारत ने पाकिस्तान को आतंकवाद का वैश्विक केंद्र करार दिया है. उन्होंने कहा कि मई 2025 में हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के पराक्रम के आगे पाकिस्तानी सेना ने 10 मई को फोन कर लड़ाई रोकने की गुहार लगाई थी. भारत ने दोटूक कहा कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा था है और रहेगा.
आखिर कहां चले गए अलंकार अग्निहोत्री... आधी रात में सरकारी घर खाली लेकिन नहीं दिया किसी को हैंडओवर! यूजीसी में जनरल कैटेगरी (सवर्ण वर्ग) के बच्चों के अधिकारों और प्रयागराज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों की चोटी खींचे जाने से नाराज होकर इस्तीफा देने के बाद से बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री चर्चा में हैं. अब उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है. इस्तीफा देने के बाद अलंकार अग्निहोत्री ने आधी रात करीब 12.30 बजे अपना अधिकतर सामान सरकारी आवास से निकलवा लिया.
नेट साइवर-ब्रंट ने रचा इतिहास... WPL में शतक जड़ने वाली पहली बल्लेबाज बनीं
इंग्लैंड की स्टार ऑलराउंडर नेट साइवर-ब्रंट ने सोमवार को WPL में इतिहास रच दिया. वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेले गए WPL 2026 के 16वें मैच में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए उन्होंने RCB के खिलाफ शानदार शतक जड़ा. इसके साथ ही नेट साइवर-ब्रंट महिला प्रीमियर लीग में शतक लगाने वाली पहली खिलाड़ी बन गईं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










