
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 27 जनवरी 2026 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
भारत और यूरोपीयन यूनियन के बीच मंगलवार को फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर मोहर लगी. वहीं, यूजीसी विवाद पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि वह भरोसा दिलाते हैं कि किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 27 जनवरी, 2026 की खबरें और समाचार: भारत और यूरोपीयन यूनियन के बीच मंगलवार को फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर मोहर लगी. वहीं, यूजीसी विवाद पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि वह भरोसा दिलाते हैं कि किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा. इन खबरों के अलावा, पीएम मोदी ने कहा कि आज विश्व में ट्रेड, टेक्नोलॉजी और रेयर अर्थ को हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है. पढ़ें मंगलवार शाम की 10 बड़ी खबरें.
कार, केमिकल्स, मेडिकल प्रोडक्ट्स... ये चीजें हो जाएंगी सस्ती, India-EU में ऐतिहासिक डील Done भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर मोहर लग चुकी है. इस डील के तहत दोनों देशों ने टैरिफ में बड़ी कटौती और कुछ प्रोडक्ट्स पर टैरिफ समाप्त करने की सहमति जताई है. यूरोपीय संघ का कहना है कि इस कदम से भारतीय बाजार में निर्यात में बड़ी बढ़ोतरी होगी और दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध और भी ज्यादा मजबूत होंगे.
'भरोसा देता हूं, किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा', UGC विवाद पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पहला बयान विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी यूजीसी विवाद पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पहला बयान सामने आया है. उन्होंने आश्वस्त किया है कि नए नियमों का उद्देश्य न्याय सुनिश्चित करना है, न कि किसी का उत्पीड़न. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भेदभाव के नाम पर किसी को भी कानून का मिसयूज करने का अधिकार नहीं रहेगा.
'दुनिया में ट्रेड, टेक्नोलॉजी और रेयर अर्थ मिनरल्स को हथियार बनाया जा रहा', पीएम मोदी का ट्रंप पर निशाना? PM मोदी और यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन ने ऐतिहासिक ट्रेड डील के बाद भारत मंडपम में भारत ईयू बिजनरल्स को हथिनेस फोरम को संबोधित किया. PM मोदी ने बिना नाम लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आज विश्व में ट्रेड, टेक्नोलॉजी और रेयर अर्थ को हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है.
बजट सत्र: सर्वदलीय बैठक में हंगामा, CPIM सांसद जॉन ब्रिटास ने केंद्र पर उठाए सवाल, बोले- सरकार छिपा रही है अपना एजेंडा बजट सत्र 2026 से पहले मंगलवार को हुई सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने सरकार पर तीखा हमला बोला. CPI(M) सांसद जॉन ब्रिट्टास ने कहा कि बजट सत्र का एजेंडा अब भी साफ नहीं है और प्रमुख संसदीय कार्यवाही अस्पष्ट बनी हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सस्पेंस और स्टंट की राजनीति छोड़कर वादे के मुताबिक एजेंडा पहले से सर्कुलेट करे.
अखिलेश यादव ने कोलकाता में ममता बनर्जी से की मुलाकात, कहा- सिर्फ दीदी दे रहीं बीजेपी को टक्कर अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से राज्य सचिवालय में मुलाकात की. यह भेंट ऐसे समय हुई है, जब बंगाल में वोटर लिस्ट एसआईआर को लेकर सियासी माहौल गरम है. अखिलेश पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने कोलकाता पहुंचे हुए थे. बताया गया कि यह शिष्टाचार मुलाकात थी और दोनों नेताओं के बीच मुख्यमंत्री कक्ष में बातचीत हुई.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










