
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 27 अक्टूबर 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
चुनाव आयोग ने देश के 12 राज्यों में SIR के दूसरे चरण की घोषणा की. वहीं, सोना-चांदी की कीमतों में फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 27 अक्टूबर, 2025 की खबरें और समाचार: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने देश के 12 राज्यों में वोटर लिस्ट SIR के दूसरे चरण की घोषणा की. वहीं, सोना-चांदी की कीमतों में फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई. इन खबरों के अलावा, ISRO 2 नंबवर को शक्तिशाली कम्यूनिकेशन सैटेलाइट को लॉन्च करेगा. पढ़ें सोमवार शाम की 10 बड़ी खबरें.
UP, बंगाल समेत देश के इन 12 राज्यों में कल से शुरू होगा SIR, चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने देशभर में SIR की घोषणा की है. इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि 12 राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का दूसरा चरण कल से शुरू हो रहा है. इनमें अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गोवा, पुडुचेरी, छत्तीसगढ़, गुजरात, केरल, MP, UP, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप शामिल हैं.
Gold-Silver की कीमत में फिर उछाल, चांदी हुई ₹997 महंगी, जानें कहां पहुंचा गोल्ड रेट
आज सोमवार, 27 अक्टूबर 2025 को सोना-चांदी की कीमतों में फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है. IBJA के मुताबिक, शुक्रवार शाम को 916 शुद्धता यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट 111310 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज बढ़ोतरी के साथ 112120 रुपये पहुंच गया है. वहीं, चांदी की लेटेस्ट कीमतों की बात करें तो चांदी का रेट 1 लाख 48 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है.
भारतीय नौसेना के लिए 2 नवंबर को सबसे भारी सैटेलाइट लॉन्च करेगा ISRO, इसी रॉकेट से भेजा गया था चंद्रयान-3 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन 2 नवंबर 2025 को अपनी शक्तिशाली LVM3 रॉकेट से CMS-03 कम्यूनिकेशन सैटेलाइट को लॉन्च करेगा. ये LVM3 का 5वीं ऑपरेशनल फ्लाइट होगी. CMS-03 भारत का अब तक का सबसे भारी संचार उपग्रह होगा, जिसका वज़न लगभग 4,400 किलोग्राम है. यह उपग्रह समुद्री इलाकों और भारतीय भूमि पर संचार सेवाएं देगा.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









