
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 26 फरवरी 2026 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
भारत और इजरायल के बीच 16 अहम समझौते हुए. वहीं, केंद्र सरकार ने ऑयल कंपनियों को 1 अप्रैल 2026 से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल बेचने का निर्देश दिया.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 26 फरवरी, 2026 की खबरें और समाचार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे के दौरान भारत और इजरायल के बीच 16 अहम समझौते हुए. वहीं, केंद्र सरकार ने तेल बेचने वाली कंपनियों को 1 अप्रैल 2026 से देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल बेचने का निर्देश दिया है. पढ़ें गुरुवार शाम की बड़ी खबरें.
AI, साइबर सिक्योरिटी और UPI... पीएम मोदी के दौरे पर भारत-इजरायल के बीच 16 समझौते
PM मोदी के इज़रायल दौरे के दौरान गुरुवार को भारत और इज़रायल के बीच कई क्षेत्रों में समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर हुए. ये समझौते एग्रीकल्चर, जियोफिजिकल एक्सप्लोरेशन, फिशरी, AI, एजुकेशन और साइबर सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों को कवर करते हैं. यरुशलम में PM मोदी और इज़रायली PM नेतन्याहू की मौजूदगी में प्रेस बयान से पहले इन पर हस्ताक्षर हुए.
1 अप्रैल से देश भर में एथेनॉल ब्लेंड E20 पेट्रोल बेचना अनिवार्य, तेल कंपनियों को जारी हुआ निर्देश
केंद्र सरकार ने तेल बेचने वाली कंपनियों को 1 अप्रैल 2026 से देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल बेचने का निर्देश दिया है. इस पेट्रोल में अधिकतम 20% इथेनॉल होगा और इसका न्यूनतम रिसर्च ऑक्टेन नंबर यानी RON 95 होना ज़रूरी होगा. यह आदेश केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने जारी किया है.
चुनावी खर्च की सीमा तय करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और चुनाव आयोग को नोटिस

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










