
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 26 जनवरी 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. कर्तव्यपथ पर हिंदुस्तान की ताकत देखकर हर भारतवासी रोमांचित दिखा. परेड के दौरान जांबाजों की कदमताल ने हर किसी की धड़कनों को तेज किया. गणतंत्र दिवस के मौके पर अपनी मांगों को लेकर किसान आज पंजाब-हरियाणा समेत पूरे देश में बड़ी संख्या में ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे. इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों का समर्थन किया है. घर से वोट देने की सुविधा पर आम आदमी पार्टी के आरोपों को निर्वाचन आयोग ने सिरे से नकारते हुए पूरी प्रक्रिया एक बार फिर समझाई है.
भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. कर्तव्यपथ पर हिंदुस्तान की ताकत देखकर हर भारतवासी रोमांचित दिखा. परेड के दौरान जांबाजों की कदमताल ने हर किसी की धड़कनों को तेज किया. गणतंत्र दिवस के मौके पर अपनी मांगों को लेकर किसान आज पंजाब-हरियाणा समेत पूरे देश में बड़ी संख्या में ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे. इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों का समर्थन किया है. घर से वोट देने की सुविधा पर आम आदमी पार्टी के आरोपों को निर्वाचन आयोग ने सिरे से नकारते हुए पूरी प्रक्रिया एक बार फिर समझाई है. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए. वहीं, पाकिस्तान की सेना ने कहा कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में तीन अलग-अलग आतंकवाद विरोधी अभियानों में 30 आतंकवादी मारे गए हैं. पढ़ें रविवार की पांच बड़ी खबरें...
1. जाट रेजिमेंट, गढ़वाल राइफल्स और जम्मू-कश्मीर का दस्ता... इन जवानों ने बढ़ाई परेड की शान
भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. कर्तव्यपथ पर हिंदुस्तान की ताकत देखकर हर भारतवासी रोमांचित दिखा. परेड के दौरान जांबाजों की कदमताल ने हर किसी की धड़कनों को तेज किया. ऐसे में आइए आपको बताते हैं इस परेड में शामिल उन रेजिमेंट के बारे में जिनके पराक्रम ने देश की मजबूती को और पुख्ता किया है.
2. किसान थोड़ी देर में निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च, समर्थन में आए भगवंत मान, बोले- पंजाबी कभी सिर नहीं झुकाते
गणतंत्र दिवस के मौके पर अपनी मांगों को लेकर किसान आज पंजाब-हरियाणा समेत पूरे देश में बड़ी संख्या में ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे. मार्च की तैयारियों को लेकर किसान संगठनों ने शनिवार को एक बैठक भी बुलाई थी. इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि पंजाब के किसानों ने कभी भी देश को निराश नहीं किया. हमारे अन्नदाता आमरण अनशन और हड़ताल कर रहे हैं. पंजाबी कभी अपना सिर नहीं झुकाते, कुछ लोग पंजाब को अस्थिर करना चाहते हैं.
3. Delhi Elections: घर से कौन डाल सकता है वोट? चुनाव आयोग ने AAP के आरोप पर बताई पूरी प्रोसेस

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










