
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 26 अक्टूबर 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 26 अक्टूबर 2025 की खबरें और समाचार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ASEAN समिट को वर्चुअली संबोधित किया. आसियान समिट को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मुझे आसियान परिवार के साथ जुड़ने का मौका मिला है. आसियान भारत की 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' का सबसे अहम हिस्सा है. बिहार विधानसभा चुनाव अभियान के बीच आरजेडी नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने रविवार को बड़ा राजनीतिक बयान दिया. उन्होंने कहा कि अगर बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो केंद्र सरकार द्वारा पारित ‘वक्फ (संशोधन) कानून’ को कूड़ेदान में फेंक दिया जाएगा.
आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 26 अक्टूबर 2025 की खबरें और समाचार: खबरों के लिहाज से रविवार का दिन काफी अहम रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ASEAN समिट को वर्चुअली संबोधित किया. आसियान समिट को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मुझे आसियान परिवार के साथ जुड़ने का मौका मिला है. आसियान भारत की 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' का सबसे अहम हिस्सा है. बिहार विधानसभा चुनाव अभियान के बीच आरजेडी नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने रविवार को बड़ा राजनीतिक बयान दिया. उन्होंने कहा कि अगर बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो केंद्र सरकार द्वारा पारित ‘वक्फ (संशोधन) कानून’ को कूड़ेदान में फेंक दिया जाएगा.
1) 'हम साझा मूल्यों की डोर से बंधे हुए हैं...', ASEAN समिट को संबोधित कर बोले PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ASEAN समिट को वर्चुअली संबोधित किया. आसियान समिट को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मुझे आसियान परिवार के साथ जुड़ने का मौका मिला है. आसियान भारत की 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' का सबसे अहम हिस्सा है.
2) बिहार: बीजेपी सांसद संजय जायसवाल से 10 करोड़ की रंगदारी मामले में एक्शन, एक आरोपी गिरफ्तार
बिहार के बेतिया में बीजेपी सांसद डॉ. संजय जायसवाल से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने फोन पर धमकी दी थी कि अगर रकम नहीं दी गई तो सांसद के बेटे की हत्या कर दी जाएगी.
3) 'सत्ता में आए तो वक्फ कानून को कूड़ेदान में फेंक देंगे', बिहार की चुनावी रैली में बोले तेजस्वी यादव

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










