
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 25 मार्च 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 25 मार्च, 2025 की खबरें और समाचार: बीजेपी नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार आज यानी मंगलवार को करीब 27 साल बाद विधानसभा में बजट पेश करेगी. चुनाव के बाद ये पहला बजट होगा, जो कई मायनो में खास होने वाला है. दरअसल, चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी ने कई वादे किए थे, जिसपर आज बजट में मुहर लग सकती है.
बीजेपी नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार आज यानी मंगलवार को करीब 27 साल बाद विधानसभा में बजट पेश करेगी. चुनाव के बाद ये पहला बजट होगा, जो कई मायनो में खास होने वाला है. दरअसल, चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी ने कई वादे किए थे, जिसपर आज बजट में मुहर लग सकती है. वहीं, सरकार ने संसद सांसदों के वेतन और पेंशन में 24% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. यह इंक्रीमेंट रेस्ट्रोस्पेक्टिव इफेक्ट से 1 अप्रैल 2023 से लागू होगा. सांसदों के भत्ते में भी बढ़ोतरी हुई है. पढ़िए आज सुबह की 5 बड़ी खबरें...
1- दिल्ली वालों के लिए रेखा गुप्ता सरकार के पहले बजट में आज क्या होंगे ऐलान? इन 5 वादों पर नजर
पिछले साल AAP सरकार ने 76,000 करोड़ रुपये का बजट 2024-25 पेश किया था, जिसे बढ़ाकर 77,000 रुपये कर दिया गया था. सरकारी सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि विधानसभा में पेश होने वाला 2025-26 का बजट 80,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर सकता है.
2- एक ही दिन में दो अलग-अलग लड़कियों से शादी... सुबह प्रेमिका से कोर्ट मैरिज, रात में घरवालों की पसंद की दुल्हन के साथ लिए फेरे
गोरखपुर के युवक ने एक ही दिन में दो अलग-अलग लड़कियों से शादी कर ली. सुबह उसने अपनी प्रेमिका के साथ कोर्ट मैरिज की, और रात में अपने घरवालों की पसंद की दुल्हन से शादी कर ली. जब प्रेमिका को इस धोखे की भनक लगी, तो वह उसके घर पहुंची, लेकिन घरवालों ने उसे भगा दिया. इसके बाद उसने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई.
3- कॉस्ट ऑफ लिविंग और इंफ्लेशन रेट... सांसदों की सैलरी में किस आधार पर हुआ 24% इंक्रीमेंट? पेंशन भी बढ़ी

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.









