
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 24 अप्रैल 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 24 अप्रैल, 2025 की खबरें और समाचार: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर जाएंगे. वह राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर मधुबनी में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. उनको जान से मारने की धमकी मिली है. शुरुआती जांच के अनुसार ये धमकी- ISIS कश्मीर की ओर से दी गई है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने FIITJEE के 10 ठिकानों पर छापेमारी की है. FIITJEE के मालिक डीके गोयल के दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है.
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर जाएंगे. वह राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर मधुबनी में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. उनको जान से मारने की धमकी मिली है. शुरुआती जांच के अनुसार ये धमकी- ISIS कश्मीर की ओर से दी गई है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने FIITJEE के 10 ठिकानों पर छापेमारी की है. FIITJEE के मालिक डीके गोयल के दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है. कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले कानपुर के शुभम द्विवेदी के पिता संजय द्विवेदी ने कहा कि ये दो टके के आतंकवादी हमारी सरकार को खुली चुनौती देकर चले गए. इन्हें ऐसी सजा मिलनी चाहिए कि सात पुश्तें याद रखें. मेरे बेटे को गोली मारने के बाद मेरी बहू से उन्होंने कहा -'मोदी को जाकर बता देना, तुझे नहीं मार रहे हैं.' पढ़ें गुरुवार सुबह की पांच बड़ी खबरें...
1. PM मोदी का आज मधुबनी दौरा, बिहार को देंगे 13480 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर जाएंगे. वह राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर मधुबनी में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी आज सुबह 11.20 बजे मधुबनी पहुंचेंगे. उनका कार्यक्रम 11.30 बजे से शुरू होगा. पहलगाम हमले के बाद यह पीएम मोदी का पहला सार्वजनिक कार्यक्रम होगा.
2. गौतम गंभीर को मिली जान से मारने की धमकी, ISIS कश्मीर ने ईमेल भेजकर दिया थ्रेट
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. उनको जान से मारने की धमकी मिली है. बताया जा रहा है कि गंभीर को धमकी ईमेल के माध्यम से भेजी गई. जहां किसी शख्स ने सिर्फ तीन शब्द लिखे गए थे -I kill You. गंभीर ने इस ईमेल की जानकारी तुरंत पुलिस को दी और आधिकारिक रूप से शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई है. शुरुआती जांच के अनुसार ये धमकी- ISIS कश्मीर की ओर से दी गई है.
3. FIITJEE के मालिक डीके गोयल पर ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-नोएडा समेत 10 ठिकानों पर छापे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











